Amazon Prime Day Sale 2025 में 30,000 से कम में मिल रहे हैं ये 6 धांसू स्मार्टफोन
Amazon Prime Day Sale 2025 शुरू हो चुकी है और अगर आप एक दमदार स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बजट के भीतर हो, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। इस साल की सेल में कई ऐसे स्मार्टफोन शामिल हैं, जो 30,000 रुपये से कम कीमत में शानदार डिस्प्ले, मजबूत प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं दे रहे हैं।
यहां हम आपके 6 बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स लिए चुनकर लाए हैं, जो Prime Day पर सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord CE 5
OnePlus का Nord CE 5 5G की कीमत 24,998 रुपये हैं। ये एक शानदार मिड-रेंज फोन है जो 6.7 इंच के फुल HD+ OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर है जो स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी 7100mAh की बड़ी बैटरी जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iQOO Neo 10R
iQOO Neo 10R की कीमत 25,998 रुपये है और ये उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 6400mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेक्शन में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Honor 200
Honor 200 अपनी प्रीमियम बिल्ड और दमदार कैमरा सिस्टम के लिए जाना जा रहा है और इसकी कीमत 21,748 रुपये है। इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 50MP + 12MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5200mAh की बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy M36
Samsung Galaxy M36 उन लोगों के लिए है जो Samsung के भरोसे के साथ अच्छा डिस्प्ले और बैटरी बैकअप चाहते हैं। इस फोन की कीमत 17,499 रुपये हैं। इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा है।
Oppo F29
Oppo F29 एक स्टाइलिश और बैलेंस्ड फोन है जो Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है, इसकी कीमत 25,998 रुपये हैं। इसमें 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेक्शन में 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा है।
Tecno Camon 30 Premier
Tecno Camon 30 Premier उन यूज़र्स के लिए है जो कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते। इस फोन की कीमत 29,499 रुपये हैं। इसमें 6.77 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 5000mAh की है जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Amazon Prime Day Sale 2025 में ₹30,000 के भीतर मिलने वाले ये स्मार्टफोन शानदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आते हैं। चाहे आप कैमरा लवर हों, गेमिंग के शौकीन हों या लंबे बैकअप की तलाश में हों, इस लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये डील्स मिस मत कीजिए।


Click it and Unblock the Notifications








