Amazon Prime Day Sale के तहत सस्ते में खरीदें हाल ही में लॉन्च ये स्मार्टफोन्स, यहां जानें सभी डिटेल्स
Amazon Prime Day Sale: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है। दरअसल अमेजन प्राइम डे सेल के तहत आप हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 5G , Samsung M34 5G, iQOO Neo 7 Pro 5G, Realme narzo 60 Series 5G, Tecno Camon 20 Pro 5G और Motorola razr 40 Ultra 5G को भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह सेल 15 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 16 जुलाई तक लाइव रहेगा। तो आइए आपको इस सेल से जुड़ी सभी जानकारी आगे विस्तार में बताते हैं।

सबसे खास बात यह है कि, इस सेल के तहत यूजर्स को कुछ चुनिंदा बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर भी भारी भरकम डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है। जिससे फोन आपको और भी कम कीमत में मिल जाएगा।
इस सेल के तहत आप हाल ही में लॉन्च हुए Oneplus Nord 3 को भी आप कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। जो आपको 6.74-इंच सुपरफ्लुइड AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा है। इसके साथ ही Motorola Razr 40 सीरीज को डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं। Motorola Razr 40 अल्ट्रा में यूजर्स को 3.6 OLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही आप इस सेल में Itel A60s को भी खरीद सकते हैं जिसमें मल्टी-फंक्शनल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही 8GB रैम और 64GB ROM सपोर्ट भी कंपनी दे रही है। इसके अलावा गेमिंग लवर्स को के लिए इसमें iQOO Neo 7 Pro 5G भी उपलब्ध है। जो स्नैपड्रैगन 8+ Gen1, एक इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप के साथ आ रहा है। इसमें आपको 120Hz की AMOLED डिस्प्ले, 120W फ्लैश चार्ज और 5000 mAh की बैटरी मिल रही है।
इसके साथ ही Realme Narzo 60 5G रियल मी जो 90Hz की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है। आपको बता दें, अमेजन प्राइम मेंबर्स को न सिर्फ स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट का लाभ मिलेगा बल्कि इसके साथ ही टीवी, फैशन, अमेजन डिवाइस, फर्नीचर , ब्यूटी, ग्रोसरी सहित अन्य कई प्रोडक्ट्स पर भी छूट पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








