Amazon Music Fest: प्रीमियम TWS ईयरबड्स पर टॉप डील, जल्दी करें
Amazon Great Republic Day Sale सेल जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें अलग-अलग ब्रांडों के TWS ईयरबड्स पर 65% तक की छूट मिल सकती है। इसमें न केवल बजट TWS ईयरबड शामिल हैं, बल्कि प्रीमियम ईयरबड भी शामिल हैं। जैसा कि कहा गया है, अगर आप TWS ईयरबड्स की एक जोड़ी खरीदना चाहते हैं, तो शायद यह सही समय है।

Sony WF-C700N TWS ईयरबड्स
सोनी के WF-C700N TWS ईयरबड्स Amazon पर 38% की छूट पर उपलब्ध हैं। TWS ईयरबड्स की कीमत अब 7,990 रुपये है। ईयरबड्स इन-ईयर डिजाइन और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ आते हैं। दावा किया गया है कि ईयरबड्स केस के साथ 20 घंटे तक की बैटरी देते हैं।
Samsung Galaxy Buds 2 Pro ईयरबड
सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो की कीमत अब बैंक छूट के साथ 11,990 रुपये है। TWS ईयरबड ANC के साथ आते हैं। ईयरबड्स 24-बिट हाई-फाई ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं। एक बार चार्ज करने पर, ईयरबड्स को ANC के साथ 5 घंटे तक यूज किया जाता है। ईयरबड्स में पानी से बचाव के लिए IPX7 रेटिंग भी मिलता है।
Bose QuietComfort II TWS ईयरबड्स
बोस न्यू क्वाइटकम्फर्ट II TWS ईयरबड्स की कीमत 20,499 रुपये है, जो कि इसकी लिस्टेड कीमत 25,900 रुपये से 21% कम है। TWS ईयरबड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और EQ मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। ईयरबड्स 6 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।
Sony WF-1000XM5 TWS ईयरबड्स
Sony WF-100XM5 TWS ईयरबड अब 24,990 रुपये की छूट कीमत पर उपलब्ध हैं। वैसे इसकी एमआरपी 29,990 से 17% कम है। ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर बिना केस के कुल 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों उपकरणों के साथ सोपर्ट करता है। इसके अलावा, ईयरबड्स में एक साथ दो डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए मल्टीपॉइंट कनेक्शन मिलता है।
Amazon सेल में TWS ईयरबड्स पर कुछ टॉप डील पेश किए जा रहे है। ध्यान रखें कि ऊपर बताई गई कीमतें खरीदारी के समय के आधार पर बदल सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








