Ambrane ने लॉन्च किया बजट फ्रेंडली Power Bank, iPhone 15 को देगा फास्ट चार्जिंग
इंडियन लाइफस्टायल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Ambrane ने अपने लेटेस्ट मेड इन इंडिया 'Powerlit 45' पॉवर बैंक को लॉन्च कर दिया है। इस पॉवर बैंक को कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए मार्केट में उतारा गया है। बता दें कि इस Ambrane Power Bank में ट्रिपल आउटपुट पोर्ट, एक स्मूद पॉकेट साइज डिजाइन और लैपटॉप चार्जिंग की एक्स्ट्रा केपेबिलिटी है, जिसकी वजह से कस्टमर्स को एक एक्स्ट्रा और नेक्स्ट लेवल चार्जिंग का एक्सपीरिसयंस लेने का ऑफर मिलेगा।
Ambrane Power Bank की कॉस्ट के बारे में बात की जाए तो कस्टमर्स इसे 2,799 रूपये में खरीद सकते हैं। यह पॉवर बैंक आपके लिए Flipcart, Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही E-commerce प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए आसानी से उपलब्ध है। इसके अलावा कस्टमर्स इस पॉवरलिट 45 को 2 कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में खरीद सकते हैं।

Ambrane की इस Power Bank को शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इसमें मौजूद फीचर्स की पूरी जानकारी के बारे में। पॉवरलिट 45, 15000 mAh बैटरी लाइफ, 2 टाइप-C पोर्ट और 1 USB-A पोर्ट सहित ट्रिपल आउटपुट पोर्ट जैसी खासियत से भरपूर फास्ट चार्जिंग जरूरतों के लिए मल्टी पर्पज सॉल्यूशन है।
इमरजेंसी में लैपटॉप को चार्ज करने के लिए 45 वॉट बूस्टेडस्पीड और टाइप-C सपोर्ट के साथ यह यात्रा करने वाले उन लोगों के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है, जिन्हें बाहर जाते समय कई डिवाइसेज को चार्ज करना पड़ता है। यह iPhone 15 को महज 30 मिनट में 57 फीसदी तक चार्ज करने की क्षमता रखता है। कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल पॉवर बैंक हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर इसे अगर वन सॉल्यूशन के रूप में देखा जाए, तो यह गलत नहीं होगा।
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित और मेड इन इंडिया पॉवरलिट 45 पूरी 180 दिन की वारंटी के साथ मिल रहा है, जो कि यूजर्स को जोरदार क्रेडिबिलिटी के साथ शानदार एक्सपीरियंस भी प्रोवाइड करेगा। वहीं अगर आप अपने बजट में पॉवर बैंक खरीदना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Ambrane Power Bank देखने में भी काफी स्टाइलिश है और इसका वजन भी ज्यादा नहीं है। कहने का मतलब यह है कि वजन ज्यादा ना होने की वजह से इस पॉवर बैंक को पॉकेट में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








