2249 रुपए के फोन में टच स्क्रीन, ड्युल सिम और कैमरा भी

जी हां यह कोई अफवाह नहीं बल्कि सच्चाई है, हैंडसेट बाजार में एक ऐसा फोन आ चुका है जिसकी कीमत मात्र 2249 रुपए है मगर उसमें ड्युल सिम सपोर्ट, 1.3 मेगापिक्सल कैमरा और टच स्क्रीन की सुविधा दी गई है।
हैंडसेट बाजार की जानी मानी कंपनी विनकॉम ने W451 नाम से नया ड्युल सिम फोन लांच किया है जिसमें महंगे फोन की तरह सभी मल्टीमीडिया फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है फोन में लगी 1800 एमएएच की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 30 दिनों का बैटरी बैकप देती है।
इसके अलावा विनकॉम W451 में एफएम रेडियो, वीडियो प्लेबैक ऑप्शन, मैमोरी कार्ड जैसे कई ऑप्शन दिए गए हैं। अगर आप मल्टीमीडिया फीचरों के साथ एक शानदार टच स्क्रीन लेना चाहते है तो विनकॉम W451 कम कीमत में एक बढि़या ऑप्शन है।
विनकॉम W451में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- टच स्क्रीन
- ड्युल सिम
- 1800 एमएएच बैटरी
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- एमपी4, केएमवी, 3जीपी, एवीआई
- वीडियो प्लेबैक
- कीमत- 2249 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








