Home
Mobile

डेल लांच करेगा स्‍लीक लुक वाला 8 मेगापिक्‍सल स्‍मार्टफोन

डेल लांच करेगा स्‍लीक लुक वाला 8 मेगापिक्‍सल स्‍मार्टफोन


नए साल पर डेल अपने ग्राहकों को एक नया तोहफा देने वाला है। जी हां, डेल जल्‍द ही फरवरी में स्‍लीक लुक वाला डेल स्‍ट्रीक प्रो 101 डीएल नाम का स्‍मार्टफोन लांच करने वाला है जिसके बारे में अभी अधिकारिक रुप से खुलासा नहीं किया गया है। यह फोन देखने में काफी बेहतरीन है जिसका स्‍लीक लुक आपको खुश कर देगा।

इस फोन का आकार 65 x 126 x 10.3 एमएम और भार में 140 ग्राम है जिसमें बैट्री साथ है। यह एक जीएसएम फोन है जो एंड्राएड के 2.3 वर्जन जिंजरब्रैड ओएस पर रन करता है। और प्रोसेसर के तौर पर इसमें 1.5 गीगा हर्ज का ड्यूल कोर क्‍वाल्‍कम स्‍कार्पियन लगा हुआ है। इसके साथ ही इसमें 7630 एमबी रौम और 16 जीबी की इंटरनल स्‍टोरेज दी हुई है। आप चाहे तो इसकी मेमोरी को 32 जीबी तक माइक्रो एसडी या ट्रांस फ्लैश कार्ड के दा्रा बढा सकते हैं।

यह स्‍मार्टफोन 3 जी के नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा है जिसका रेजूलूशन 3264 x 2448 पिक्‍सल है। इसमें एक सेकेन्‍ड्री कैमरा भी है जो 1.3 मेगापिक्‍स का है और इसका रेजूलूशन 1280 x 1024 पिक्‍सल है। फिलहाल अभी इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X