Home
Mobile

नोटिफिकेशन, स्‍क्रीन शेयर, गूगल वॉलेट, काफी कुछ मिलेगा एंड्रॉयड 15 में

By Roith

आने वाले गूगल के नए एंड्रायड 15 में नोटिफिकेशन से जुड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं जिसकी मदद से ऐप नोटिफिकेशन को ब्‍लॉक भी किया जा सकेगा। एंड्रायड 15 का बीटा वर्जन रिलीज होने के बाद से इस फीचर की आशंका जताई जा रही है।

एंड्रॉयड अथॉरिटी के अनुसार, Android 15 में ऐसे नोटिफिकेशन चैनलों को छुपाने का ऑप्‍शन मिल सकता है जिनकी यूजर को जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा अगर यूजर ऐप में नोटिफिकेशन देखना चाहता भी है तो वो नोटिफिकेशन चैनल में जाकर उसे देख सकता है। वहीं दूसरी ओर ऐप यूजर के लिए कई नोटिफिकेशन चैनल बना देगी ताकि यूज़र आसानी से नाटिफिकेशन भेज सके

नोटिफिकेशन, स्‍क्रीन शेयर, गूगल वॉलेट, काफी कुछ मिलेगा एंड्रॉयड 15 में

एंड्रायड ने इस फीचर को नोटिफिकेशन कूलडाउन का नाम दिया है, हम आपको बता दें एंड्रायड ने अपने बीटा वर्जन में इस फीचर को नहीं जोड़ा है इसे देखकर ये कहा जा सकता है गूगल इसे अपने स्‍टेबल वर्जन में ऐड कर देगा।

इसके अलावा और कौन-कौन से फीचर इसमें मिल सकते हैं

एंड्रॉयड 15 में जो दूसरा फीचर सबसे ज्‍यादा चर्चा का विषय बना हुआ है वो है वॉल्‍यूम पैनल का इसमें यूजर को वॉल्‍यूम कंट्रोल के नए ऑप्‍शन मिल सकते हैं जैसे नॉयस कंट्रोल या फिर ऑडियो फिल्‍टर भी दिए जा सकते हैं। तीसरा फीचर है गूगल वॉलेट जो एंड्रायड 15 में जोड़ा जा सकता है हालाकि गूगल ने भारत में कुछ यूज़र को गूगल वॉलेट ऐप बीटा वर्जन में दी है जिसके स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड कर रहे हैं। गूगल इसे अपने एप में डिफॉल्‍ट दे सकता है।

अभी तक एंड्रायड फोन में स्‍क्रीन शेयर करने के लिए ऐप इंस्‍टॉल करनी पड़ती थी, एंड्रायड 14 में गूगल ने स्‍क्रीन शेयर करने का डिफॉल्‍ट फीचर दे दिया है लेकिन सिर्फ पिक्‍सल सीरीज में, अब उम्‍मीद की जा रही है एंड्रायड 15 में डिफॉल्‍ट स्‍क्रीन शेयर करने का ऑप्‍शन यूजर को मिल सकता है।

एंड्रायड 15 में एक और फीचर मिलेगा जो इसमें एक्‍सपीरियंस को पिछले वर्जन से थोड़ा अलग करेगा, जब भी फोन में कोई ऐप ओपेन करेंगे उस दौरान ये फुल स्‍क्रीन मोड में ही खुलेगी, नीचे की ओंर कोई भी ब्‍लैक बॉक्‍स लाइन नहीं दिखाई देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Upcoming Android 15 could offer improved controls to manage app notifications by hiding unused notification channels, providing a decluttered experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X