Home
Mobile

Android 16 डेवलपर प्रीव्यू 1 जारी, जानें टॉप फीचर्स और किसे मिल रहा है अपडेट

Google ने Android 16 का पहला डेवलपर प्रीव्यू जारी कर दिया है, जो Android 15 के सार्वजनिक रिलीज के एक महीने बाद आया है। यह प्रीव्यू डेवलपर्स के लिए है और शुरूआत में Pixel स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा।

इस साल Android 16 का डेवलपर प्रीव्यू पहले ही जारी किया जा चुका है और अब Google ने पुष्टि की है कि, Android 16 Q2, 2025 में रिलीज होगा, संभवत: I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान Android 16 का डेवलपर प्रीव्यू 1 अब अपने सामान्य शेड्यूल से काफी आगे है।

Android 16 डेवलपर प्रीव्यू 1 जारी, जानें टॉप फीचर्स

एंड्रॉइड 16 डेवलपर प्रिव्यू के खास फीचर्स

Google ने Android 16 डेवलपर प्रीव्यू को जारी कर दिया है, जिससे OEMs को 2025 में आने वाले स्मार्टफोन्स के लिए प्रमुख अपडेट देने में मदद मिलेगी। कंपनी Q2 में एक प्रमुख रिलीज और Q4 में एक मामूली अपडेट देने की योजना बना रही है।

Android 16 का डेवलपर प्रीव्यू अब उपलब्ध है, और यह दिसंबर तक जारी रहेगा। इस डेवलपर प्रीव्यू में कई महत्वपूर्ण नई फैसलिटी शामिल की गई हैं, जैसे फोटो पिकर, हेल्थ (स्वास्थ्य) रिकॉर्ड एपीआई और प्राइवेसी सैंडबॉक्स।

फोटो पिकर

Android 16 में एक नया अपडेटेड फोटो पिकर पेश किया गया है, जिसे गोपनीयता और उपयोगिता को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप्स के साथ केवल खास फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं, वो भी बिना अपनी पूरी मीडिया लाइब्रेरी तक पहुंच बनाए। यह पिकर अब ऐप इंटरफेस का हिस्सा बनकर काम करता है, जो स्टैंडअलोन ओवरले के बजाय ऐप्स में आसानी से एकीकृत होता है, चाहें फाइल स्थानीय रूप से संग्रहीत हों या फिर क्लाउड में।

फोटो पिकर फीचर के साथ यूजर्स सेलेक्टेड मीडिया तक ही पहुंच प्रदान कर सकेंगे, जिससे सुरक्षा बेहतर होगी। हेल्थ रिकॉर्ड एपीआई के जरिए Google का हेल्थ कनेक्ट ऐप मेडिकल डेटा को पढ़ और लिख सकेगा, लेकिन इसके लिए यूजर्स की सहमति जरूरी होगी। वहीं, प्राइवेसी सैंडबॉक्स यूजर्स डेटा की सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेगा।

हेल्थ रिकॉर्ड इंटरग्रेशन

Android 16 में Google के Health Connect ऐप को नया सपोर्ट मिला है, जो यूजर को स्वास्थ्य रिकॉर्ड स्टोर करने और शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। इस फीचर के जरिए यूजर तीसरे पार्टी के ऐप्स को अपने टीकाकरण रिकॉर्ड, लैब रिजल्ट और अन्य चिकित्सा डेटा तक सुरक्षित रुप से पहुंच प्रदान कर सकते हैं।

Audio शेयरिंग

Android 16 में एक नई सुविधा पेश की गई है, जो कई ब्लूटूथ हेडफोन को एक साथ कनेक्ट करने की अनुमति देती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android 16 Developer Preview 1 Released See Eligible Devices, New Features And More Details In Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X