Home
Mobile

इन स्मार्टफोन को मिल रहा Android 16 स्टेबल वर्जन; चेक करें फीचर्स और सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट

Android 16: Google ने ऑफिशियली Android 16 का पहला स्टेबल वर्जन जारी कर दिया है। यह अपडेट फिलहाल Pixel डिवाइस के लिए उपलब्ध कराया गया है और इसे पिछले कुछ सालों में सबसे पहले जारी किए गए मेन Android OS अपडेट्स में से एक माना जा रहा है।

इस बार Android 16 कई नए और अहम फीचर्स के साथ आया है जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे, खासकर सुरक्षा, नोटिफिकेशन और बड़ी स्क्रीन डिवाइस पर उपयोग को लेकर इसे खास तैयार किया गया है।

खुशखबरी! इन स्मार्टफोन को मिल रहा Android 16 स्टेबल वर्जन

Android 16: किन डिवाइस को मिलेगा अपडेट?

Google ने बताया कि Android 16 का रोलआउट पहले Pixel सीरीज से शुरू किया गया है। वे सभी Pixel डिवाइस जो Android Beta for Pixel प्रोग्राम में शामिल हैं, उन्हें यह नया अपडेट OTA (Over-The-Air) के जरिए मिलेगा। यहां हम उन पिक्सल डिवाइस को लिस्ट कर रहे हैं, जिनको नया अपडेट मिल रहा है।

  • Google Pixel 9 Series
  • Google Pixel 9a
  • Google Pixel 8 Series
  • Google Pixel Tablet
  • Google Pixel Fold
  • Google Pixel 7 Series
  • Google Pixel 6 Series

कैसे करें डाउनलोड?

Pixel यूजर्स इस अपडेट को पाने के लिए अपने फोन में जाकर Settings > System > Software Update > System Update > Check for updates पर जाकर चेक कर सकते हैं। आने वाले महीनों में अन्य स्मार्टफोन ब्रांड भी अपने डिवाइसों के लिए Android 16 का सपोर्ट देना शुरू करेंगे।

Android 16 में क्या खास?

Forced Notification Auto-Grouping फीचर

यह फीचर एक ही ऐप से आने वाले बार-बार के नोटिफिकेशन को ग्रुप कर देगा, जिससे यूजर को बार-बार की झंझट नहीं होगी। इससे नोटिफिकेशन पैनल ज्यादा साफ और मैनेज करने लायक रहेगा।

Live Updates फीचर

अब iOS के Live Activities की तरह Android 16 में भी Live Updates फीचर है, जो कि राइड-शेयरिंग, फूड डिलीवरी जैसी सर्विस की रियल टाइम जानकारी लॉक स्क्रीन पर दिखाएगा। Google इसे सैमसंग के Now Bar, Oppo और OnePlus के Live Alerts में भी लाने की तैयारी कर रहा है।

Advanced Protection

Android 16 में Google ने साइबर सुरक्षा पर बड़ा फोकस किया है। नया Advanced Protection फीचर यूजर्स को scam calls, malicious websites और अन्य ऑनलाइन हमलों से सुरक्षा देगा। यह फीचर Google Chrome, Messages, Phone और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ भी काम करेगा।

Hearing Aid Integration

Android 16 अब अलग-अलग ब्रांड्स के hearing aid devices के साथ बेहतर सपोर्ट देगा। यूजर इन डिवाइस को सीधे अपने फोन से कंट्रोल कर पाएंगे और बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए LE Audio को सपोर्ट मिलेगा।

डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस

Android 16 में आने वाला एक बड़ा अपडेट है, जिसमें Desktop Windowing फीचर, जिसे Samsung के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह फीचर Samsung DeX जैसी फंक्शनालिटी देगा, जिसमें यूजर एक ही स्क्रीन पर multiple apps को resize, move या split-screen मोड में चला सकते हैं। यह फीचर भविष्य में टैबलेट्स और बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस पर रोलआउट होगा।

Material 3 Expressive डिजाइन

Google ने मई 2025 में आयोजित I/O इवेंट में Material 3 Expressive डिजाइन पेश किया था, जो अब Android 16 में जल्द ही आने वाला है। यह नया डिजाइन ज्यादा कलरफुल, डायनामिक और यूजर इंटरफेस को बेहतर करने के लिए लाया गया है। इसे Android 16 के QPR1 stable release के साथ अगले महीने पेश किया जाएगा।

Android यूजर के लिए नया सॉफ्टवेयर एक मेजर अपडेट है जो बेहतर यूजर एक्सपीरियंस, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस पर केंद्रित है। Google की यह पहल Android को iOS के मुकाबले और प्रतिस्पर्धी बनाएगी, खासकर Live Updates और डेस्कटॉप इंटरफेस जैसे फीचर्स के साथ। यदि आप Pixel डिवाइस यूजर हैं, तो यह अपडेट आपके डिवाइस में नई जान फूंकने वाला है।

FAQs
दूसरे स्मार्टफोन को कब मिलेगा Android 16 अपडेट?

फिलहाल नया अपडेट केवल Pixel फोन में दिया जा रहा है, लेकिन आने वाले महीनों में इसे दूसरे डिवाइस के लिए भी पेस्ट किया जाएगा।

Android 16 में कौन से खास फीचर्स मिलते हैं?

Android 16 में Forced Notification Auto-Grouping फीचर, Live Updates फीचर, Advanced Protection फीचर और डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।

किन यूजर्स को मिलेगा Android 16 अपडेट?

Google ने बताया कि Android 16 का रोलआउट पहले Pixel सीरीज से शुरू किया गया है। वे सभी Pixel डिवाइस जो Android Beta for Pixel प्रोग्राम में शामिल हैं, उन्हें यह नया अपडेट OTA (Over-The-Air) के जरिए मिलेगा।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

English summary
Android 16 stable version rolling out for Pixel phone check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X