Home
Mobile

एंड्रायड में पहले से हैं आईफोन के कुछ खास फीचर्स

By Aditi Pathak

हाल ही में एप्‍पल के द्वारा आईफोन और आईपैड के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम iOS 10 को लांच कर दिया गया है। एप्‍पल की मानिए तो यह अब तक सबसे अलग और अपडेटेड ओएस है लेकिन स्‍मार्टयूजर्स का कहना है कि इसमें दिए जाने वाले कई फीचर्स पहले से ही एंड्रायड में उपलब्‍ध हैं। आइए डालते हैं एक नजर कि iOS 10 के कौन से 10 फीचर पहले से एंड्रायड में हैं मौजूद -

#1

#1

iOS 10 के मुताबिक लॉक स्‍क्रीन यूआई में मेजर चेंजेस किए गए हैं। 3डी टच कंट्रोल का उपयोग किया गया है। नए डिजाइन में लॉक स्क्रीन में कंटेंट कार्ड स्टाइल में आते हैं। राइट साइड में आप स्‍वाइप करके विजेट्स भी देख सकते हैं। जबकि ये सारे फीचर्स पहले से ही एंड्रायड में उपलब्‍ध हैं।

#2

#2

iOS 10 में क्‍लीयर ऑल नोटिफिकेशन को लांच किया गया यानि अापके फोन में हर एप के कई नोटिफिकेशन पड़े हुए हैं जिन्‍हें आपको एक साथ हटा देना है तो हटा सकते हैं। जबकि एंड्रायड में लॉलीपॉप वर्जन से ही यह सुविधा यूजर्स को दी जा रही है।

#3

#3

फोन की बटन को बिना दबाएं डिस्‍प्‍ले को एक्टिव करने की सुविधा, राइज टू अवेक कहलाती है। iOS 10 ने यह अब लांच किया जबकि एंड्रायड में यह फीचर काफी पहले से है।

#4

#4

iOS 10 ने सीरी को ज्‍यादा ब्रॉड किया है जिसका उपयोग थर्ड पार्टी एप में भी मैसेज भेजने के लिए किया जा सकता है, साथ ही सेंड वीचैट या सेंड व्हाट्सएप बोलकर इन एप्लिकेशन के साथ सीरी का उपयोग करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। साथ ही साथ, सीरी फोटो सर्च करने के लिए और वर्कआउट व बुकिंग के लिए भी यूजफुल होगा। जबकि एंड्रायड में यह फीचर पहले से ही दिया गया है।

#5

#5

iOS 10 ने क्विक टाइप कीबोर्ड को लांच किया ताकि यूजर्स,मैसेज और कंटेंट के आधार पर आसानी से जल्‍दी ही अपनी बात को लिख सकें। जबकि एंड्रायड में यह फीचर काफी टाइम से यूजर्स की हेल्‍प करना आ रहा है।

#6

#6

iOS 10 ने आई मैसेज के फीचर्स में काफी बदलाव किए हैं जो कि यूजर्स के लिए हेल्‍पफुल होंगे। जबकि गूगल द्वारा एलो मैसेज में इससे कहीं ज्‍यादा फीचर्स उपलब्‍ध हैं और एप्‍पल इससे इंकार भी नहीं कर सकता है।

#7

#7

iOS 10 में कुछ स्‍टॉक एप्‍स को अनइंस्‍टॉल करने की सुविधा दी गई है जो कि यूजर्स के लिए राहत की बात है। यह फीचर्स पहले किसी भी ओएस वर्जन में उपलब्‍ध नहीं था, सिवाय एंड्रायड के। अगर iOS 10 वाले फोन में प्‍ले बुक, प्‍ले गेम और न्‍यूज स्‍टैंड एप ऑलरेडी इंस्‍टॉल है तो आप उसे हटा सकते हैं।

#8

#8

iOS 10 ने वॉयस मेल की सुविधा लांच की है जिसमें वाइस मेल ट्रांसक्रिप्शन में ​थर्ड पार्टी एप्स की सहायता से जाना जा सकता है कि कौन सा कॉल स्पैम है और कौन सा कॉल आप उठा सकते हैं। एंड्रायड के नेक्‍सेस फोन में यह सुविधा काफी पुरानी है। लेकिन एप्‍पल ने इसे इसी वर्जन में लांच किया है।

#9

#9

iOS 10 ने एप्‍पल मैप में काफी बदलाव किए हैं। यह आपको आपके कार्य में लगने वाले समय के बारे में, आसपास के होटल, रेस्‍टोरेंट और बैंक व रूट आदि की सही जानकारी देने में सक्षम होगा। नेवीगेशन के माध्‍यम से रूट की सटीक जानकारी प्राप्‍त होगी। अगर आप किस कारणवश गलत रास्‍ते पर चले जाते हैं तो तुरंत नया और सही रास्‍ता आपको बताएगा। ये सारे फीचर्स, एंड्रायड फोन में पहले से ही गूगल मैप में मिलते आएं हैं।

#10

#10

iOS 10 में फेस रिक्‍ग्‍नेशन फीचर आ गया है जबकि एंड्रायड में यह काफी पहले से ही उपलब्‍ध था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android already has these 10 features of latest iOS 10. So What doyou want an iPhone or Android phone..?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X