जेडटीई लांच करेगा कम कीमत के दो एंड्राएड स्मार्टफोन

आज कल हर किसी को एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जो सस्ता हो और दमदार फीचरों से लैस हो। इसी बात को लेकर हर कंपनियों के बीच में प्रतियोगिता बढती जा रही है और उनमें से जो सबसे आगे है वह है जेडटीई। चाइना की हैंडसेट र्निमाता कंपनी जेडटीई ने एंड्राएड स्मार्टफोन चेज़र और जेडटीई वेंचर निकालने का फैसला किया है।
अगर बात करें जेडटीई चेज़र की तो यह कैंडी बार फोन 600 मेगाहर्ज प्रोसेसर से लैस है। इसका डिस्पले साइज 3.5 इंच है जिसमें 3.2 मेगापिक्सल कैमरा लगा हुआ है। वहीं पर जेडटीई वेंचर काफी कुछ दिखने में ब्लैकबेरी की स्टाइल का है जिसमें क्वार्टि कीबोर्ड लगा हुआ है। इस फोन का डिस्पले साइज 2.8 इंच है। फोन में 512 एमबी रैम और 600 मेगाहर्ज का प्रोसेसर लगा हुआ है। इसके साथ ही आपको 2 जीबी की फ्री मेमोरी कार्ड मिलेगा साथ ही आप अपनी सुविधा अनुसार मेमोरी को 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं।
दोनों में ही 2.3 एंड्राएड जिंजरब्रैड ओएस दिया गया है जिसपर यह रन करते हैं। इस ओएस के दा्रा आप 300,000 एप्पस डाउनलोड कर सकते हैं। तो अगर आप साधारण और बेसिक एंड्राएड स्मार्टफोन ढूंढ रहे हों तो जेडटीई चेज़र या फिर वेंचर ही आपको लेना चाहिए। फिलहाल दोनों के दाम की अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications