एंड्रायड स्मार्टफोन में ढूंढते रह जाते ये 12 सीक्रेट फीचर्स
एंड्रायड स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स जुड़ते हैं, जो कि काफी काम के होते हैं। ऐसे ही कुछ खास फीचर्स आज हम आपको बाता रहे हैं।
स्मार्टफोन आज हर किसी के हाथ में होता है। बच्चे हों या बूढ़े सभी को इसका शौक है। हम में से कई यूज़र्स तो कई सालों से स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तो इनकी इतनी आदत हो चुकी है कि फोन को छोड़, आपका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल लगता है।

भले ही हम अपने फोन के बारे में कितना भी जानते हों, कई यूज़र्स को तो लागता होगा कि हम इसमें मास्टर हैं। लेकिन आज हम जो पको सीक्रेट फीचर्स बता रहे हैं उन्हें देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
तो चलिए आपको करते हैं हैरान और बताते हैं ये सीक्रेट फीचर्स-
स्मार्टफोन को करें कंट्रोल
अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को आप रिमोटली कण्ट्रोल कर सकते हैं, इसके लिए आप फोन की सेटिंग्स में जाकर सिक्यूरिटी में जाएं। इसके बाद डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर में रिमोटली लोकेट दिस डिवाइस के बॉक्स को चेक करें। अब यदि आपका फोन खो भी जाता है तो आप उसे लोकेट और ब्लॉक कर सकते हैं।
स्क्रीन मैग्निफायर
जिन यूज़र्स की आंखें कमजोर हैं, उनके लिए यह फीचर बेहद काम का है। इस फीचर के साथ आप डिस्प्ले को कोई पार्ट ज़ूम कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में एक्सेसबिलिटी में जाकर मैग्निफिकेशन जेस्चर को ओं कर दें, इसके बाद आप स्क्रीन को तीन बार टैप कर ज़ूम कर पाएंगे।
हॉटस्पॉट मोड
अब आपको किसी दूसरे फोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस में इन्टरनेट इस्तेमाल करने के लिए किसी और 3जी मॉडेम या राऊटर की जरुरत नहीं है। आपका फोन ये काम आसानी से कर सकता है। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर टेथरिंग और पोर्टेबल हॉटस्पॉट में पोर्टेबल WLAN हॉटस्पॉट को ऑन कर दें।
अब अपने सर के मूवमेंट से करें फोन को कण्ट्रोल
कई बार हम बाकी कामों में इतने मसरूफ होते हैं, कि चाहकर भी फोन नहीं ले पाते। ऐसे में आप हेड मूवमेंट, यानि अपने सर के मूवमेंट के इस्तेमाल से फोन को कण्ट्रोल कर सकते हैं।
बैटरी सेवर ट्रिक
एंड्रायड फोन यूज़र्स अपने फोन की बैटरी से बड़े परेशान रहते हैं। यूज़र्स की शिकायत होती है कि फोन की बैटरी बेहद जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने फोन में डार्क बैकग्राउंड रखें तो फोन की बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी। यह फीचर अधिकतर स्मार्टफोन में है।
टेक्स्ट टू स्पीच
आप कोई आर्टिकल न केवल पढ़ सकते हैं बल्कि उसे सुन भी सकते हैं। जी हां! ये मुमकिन है आपके एंड्रायड डिवाइस से। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर एक्सेसबिलिटी में जाएं और टेक्स्ट टू स्पीच फीचर को ऑन करें।
सीक्रेट गेम
इस गेम की तो आपको बिलकुल भी खबर नहीं होगी, लेकिन बात दें कि यह आपके ही फोन में हैं। अबाउट फोन में एंड्रायड वर्जन पर जाकर कई बार क्लिक क्लिक करें।
गेस्ट मोड
एंड्रायड फोन के सीक्रेट फीचर्स में से एक खास फीचर है ये गेस्ट मोड। इस मोड के साथ यदि आप अपने फोन को किसी अन्य को देना चाहते हैं और अपने पर्सनल डाटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। यह आपको सेटिंग्स में यूज़र में जाकर सेट करना होगा।
क्विक बॉल
इन दिनों शॉर्टकट का जमाना है। क्विक बॉल भी एक शॉर्टकट है, जो कि आपकी स्क्रीन पर आएगा। इस ऑप्शन को ऑन कर आपकी एक्रीन पर एक छोटी सी बॉल आएगी, जिसे आप स्क्रीनपर कहीं भी मूव कर सकते हैं। इस पर टैप करने से यह आपको स्क्रीनशॉट, होम स्क्रीन, मेनू जैसे कुछ शॉर्टकट्स देती है। सेटिंग्स में जाकर एक्सेसबिलिटी में जाएं और क्विक बॉल ऑप्शन को ऑन कर दें।
'की' लॉन्ग प्रेस टाइम
स्मार्टफोन पर कई टास्क किसी ऑप्शन को लॉन्ग प्रेस कर पूरे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस तिएम को खुद मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर एडिशनल सेटिंग्स में आपको बटन विकल्प मिलेगा उसमें जाकर आप सेट लॉन्ग प्रेस टाइम पर क्लिक कर अपने हिसाब से टाइम सेट कर सकते हैं।
बैटरी इंडिकेटर
स्मार्टफोन स्क्रीन पर ऊपर की और बैटरी का साइन होता है। कई स्मार्टफोन में बैटरी परसेंटेज के रूप में तो कई में ग्राफ़िक्स के रूप में दिखती है। लेकिन बता दें कि आप इस सेटिंग को भी बदल सकते हैं। यदि आप श्याओमी फोन यूज़र हैं तो सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन और बार में जाएं, वहां बैटरी इंडिकेटर को जैसे सेट करना है कर दें।
स्क्रीनशॉट
बैटरी इंडिकेटर की तरह ही स्क्रीनशॉट सेटिंग्स भी बदली जा सकती है। वैसे तो एंड्रायड स्मार्टफोन में पॉवर बटन और और वॉल्यूम बटन को एक साथ प्रेस करने पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। लेकिन यदि यह आपको मुश्किल लगे तो आप इसे बदल सकते हैं, स्क्रीन पर तीन उंगलीयों को स्लाइड करने से भी स्क्रीनशॉट लेने का ऑप्शन होता है।


Click it and Unblock the Notifications