Home
Mobile

भारत की एक और उपलब्धि, बना दुनिया का चौथा सबसे अधिक स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने वाला देश

भारत हमेशा से ही नए रिकॉर्ड कायम करने के लिए प्रयास करता रहता है, फिर चाहे वह कोई भी फील्ड ही क्यों ना हो। टेक्नोलॉजी में भी भारत लगातार अपना नाम बना रहा है। ऐसे में अब भारत में बने स्मार्टफोन की मांग दुनियाभर में बढ़ती जा रहा है। इस बढ़ती मांग की वजह से भारत ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में भारत में बने स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 42% से बढ़कर लगभग 1,2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी वजह से स्मार्टफोन अब भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात मटैरियल बन चुका है।

भारत बना दुनिया का चौथा सबसे अधिक स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने वाला देश

किस देश में सबसे अधिक निर्यात

भारत से सबसे अधिक स्मार्टफोन खरदीने वाला देश अमेरिका है। भारत से अमेरिका को साल 2023 के मुकाबले 158% से भी अधिक यानी 5,6 अरब डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए गए हैं। अमेरिका के बाद UAE का नंबर आता है, जिसने भारत से 2.6 अरब डॉलर के स्मार्टफोन आयात किए हैं। नीदरलैंड्स और ब्रिटेन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नीदरलैंड्स को 1.2 अरब डॉलर और ब्रिटेन को 1.1 अरब डॉलर के स्मार्टफोन भारत से भेजे गए हैं।

क्या है इस बढ़त के पीछे की वजह

भारत के निर्यात में पेट्रोलियम सबसे आगे था, लेकिन अब स्मार्टफोन का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है। भारत में बनने वाले स्मार्टफोन्स की कुल कीमत वित्त वर्ष 2024 में 49.16 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं साल 2023 से तुलना करने पर यह 17% अधिक है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम ने भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग मार्केट को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी वजह से भारत को चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन का निर्माण करने वाला देश बनने में मदद मिली है और आज भारत इस कामयाबी को हासिल करने में भी सफल हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Another achievement of India, becoming the fourth largest smartphone exporting country in the world
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X