Home
Mobile

Apple लाया Eye Tracking फीचर, आपकी आंखों की गति को करेगा ट्रैक

Apple अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए हर बार कुछ ना कुछ नया लेकर आता है। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आई है, जो कि बहुत ही काम का है। Apple अपने यूजर्स के लिए Eye Tracking नाम का फीचर लेकर आया है। आप इसके नाम से ही इस फीचर को समझ चुके होंगे कि आखिर ये करता क्या है। चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

कैसे काम करता है यह फीचर

यह फीचर आपके iPhone और iPad के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल करता है और आपकी आंखों की गति को ट्रैक करके स्क्रीन पर नेविगेट करने और स्क्रॉल करने में मदद करता है। इस फीचर की खासियत यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको नया iPhone और iPad खरीदने की आवश्यकता नहीं है। आप इस फीचर का इस्तेमाल पुराने फोन में भी कर सकेंगे।

Apple अपने यूजर्स के लिए लाया Eye Tracking फीचर, करेगा यह काम

कैसे कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल

कंपनी का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास A12 चिपसेट या उससे ऊपर के वर्जन वाला कोई भी iPhone और iPad होना चाहिए। Eye Tracking फीचर के लिए किसी खास टूल या चीज की आवश्यकता नहीं है। Eye Tracking बिल्कुल हाथों के बिना काम करने वाला फीचर है। कंपनी की इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आप चीजों को चुन भी सकते हैं, जो कि पहले सिर्फ मैकबुक के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब यह फीचर iPhone और iPad वालों के लिए भी उपलब्ध होगा।

AI से लैस है फीचर

कंपनी का कहना है कि इस फीचर को चालू करने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं और कंपनी आपकी आंखों की गति को सही ढंग से पढ़ने के लिए इस डिवाइस पर ही मौजूद Artificial Intelligence (AI) का इस्तेमाल करता है। वहीं आप इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ Apple के ऐप्स पर ही नहीं बल्कि दूसरे ऐप्स पर भी कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple brings Eye Tracking feature, will track the movement of your eyes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X