iPhone 15 को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदें, इन प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट, जानें सभी डिटेल
Apple Days Sale : अगर आप भी Apple का नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। दरअसल Vijay Sales ने अपनी नई सेल की घोषणा की है, जिसमें आईफोन 15 सहितएप्पल के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। Apple Days Sale 31 दिसंबर से शुरू हो चुका है, जो अगले 7 जनवरी तक चलेगा। एप्पल डेज सेल के तहत एप्पल के आईफोन 15 सहित अन्य प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट दिया जा रहा है। जिसके तहत ग्राहकों को कीमत से काफी रियायती दाम पर आईफोन, मैकबुक और आईपैड खरीदने का मौका दिया जा रहा है। तो आइए आपको इस सेल की डिटेल्स आगे विस्तार में बताते हैं।

iPhone 15 को Apple Days Sale में कीमत से भारी भरकम छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस Sale में आप एप्पल के लेटेस्ट आईफोन को महज 70,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं अगर ग्राहक इस सेल में एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करता है तो वह 4000 रुपये तक के अन्य डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेगा। जिसके बाद यह फोन आपको महज 66,990 रुपये के पड़ेगा।

सेल में iPhone 15 Plus को 79,820 रुपये कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। जिसपर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 75,820 रुपये हो जाएगी
वहीं iPhone 15 Pro को 1,22,900 रुपये कीमत में घर लाया जा सकता है। इसके साथ ही इस सीरीज के टॉप मॉडल iPhone 15 Pro Max को 1,49,240 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिसे 3000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ मात्र 1,46,240 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, iPhone 13 पर भी Apple Days Sale में भारी छूट मिल रहा है।
इन प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर
सेल में MacBook और आईपैड पर भी भारी छूट दिया जा रहा है। iPad 9th Gen को इस सेल में 2 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 27,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। iPad 10th Gen को 33,430 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। मैकबुक की बात करें तो सेल में MacBook Air M1 Chip को 74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं MacBook Air M2 Chip को 96,960 में खरीद सकते हैं। जिस पर 5000 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है, जबकि सेल में MacBook Pro M2 Chip को 1,10,270 रुपये में अपने घर लाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








