iPhone 15 और 15 Plus के साथ Beats Solo Buds मुफ्त लाएं घर, यहां से करें खरीदारी
Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। ब्रांड ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Appke Diwali सेल शुरू कर दी है। जिसके तहत ग्राहकों को iPhones, MacBooks और AirPods समेत कंपनी के कई अन्य प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट ऑफर किया जा रहा है।
इस सेल के तहत अगर आप iPhone 15 और 15 Plus की खरीदारी करते हैं, तो आपको इसके साथ Beats Solo Buds एकदम मुफ्त मिलेगा। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। तो चलिए आपको आगे ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

Apple की दिवाली सेल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों Axis Bank, ICICI बैंक और American Express कार्ड की मदद से iPhone के कुछ मॉडल की खरीदारी पर 5,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक भी ऑफर कर रही है।
जैसे कि, अगर आप सेल में iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max खरीदते हैं, तो 5,000 रुपये तक का कैशबैक, iPhone 16 और iPhone 16 Plus खरीदते हैं, तो 5,000 रुपये तक का कैशबैक, iPhone 14 और iPhone 14 Plus खरीदते हैं, तो 3,000 रुपये तक का कैशबैक और iPhone SE की खरीदारी पर 2,000 रुपये का कैशबैक लाभ ले सकेंगे।
iPhone 15, 15 Plus की खरीदीरी पर फ्री में घर लाएं Beats Solo Buds
iPhone 15 और iPhone 15 Plus की खरीदारी पर ग्राहकों को फ्री में Beats Solo Buds घर लाने का मौका मिल रहा है। जिसकी कीमत 6,900 रुपये है। ये बड्स 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
इसके अलावा आप एप्पल दिवाली सेल में मैकबुक एयर (M3 चिप) 13' और 15' पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक लाभ ले सकेंगे। वहीं मैकबुक एयर (M2 चिप) 13" पर 8,000 रुपये, मैकबुक प्रो 14" और 16" पर 10,000 रुपये और मैक मिनी पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक उपलब्ध है।
इतना ही नहीं ग्राहकों को 12 महीने तक के No-Cost- EMI ऑप्शन के साथ Apple Trade In और Apple TV+ और Apple Arcade के लिए तीन महीने की निःशुल्क मेंमबरशिप भी मिलेगा। इसके अलावा आप Apple वॉच और AirPods को भी भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








