Apple Event 2023 में सिर्फ iPhone 15 ही नहीं, इन प्रोडक्ट्स पर से भी उठेगा पर्दा, पहले ही जान लीजिए
iPhone 15 Series: एप्पल के आईफोन 15 सीरीज की कल यानि कि, 12 सितंबर को धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। कंपनी अपने 'वंडरलस्ट' इवेंट में अपने नेक्स्ट जेनरेशन के फोन से पर्दा उठाने वाली है। इस दौरान iPhone15 सीरीज के साथ ही कई अन्य प्रोडक्ट्स भी इस इवेंट में पेश किए जाएंगे। अगर आप भी Apple के इस इवेंट को देखना चाहते हैं, तो इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल, ऑफिशियल वेबसाइट और Apple TV पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जहां इसे आसानी से देखा जा सकता है। तो चलिए आपको इस इवेंट एंट्री करने वाले अन्य गैडेट्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
iPhone 15 सीरीज की एंट्री
आईफोन लवर्स को आईफोन 15 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। जिसपर से कल कंपनी पर्दा उठाएगी। इसके साथ ही मार्केट में आइफोन के चार नए हैंडसेट्स को पेश किया जाएगा। जिसमें iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro max शामिल हैं। कंपनी प्रो मॉडल को ब्लू , ब्लैक, टाइटेनियम और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। इसके साथ ही इस नई सीरीज में यूजर्स को कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। जिसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जर सबसे खास है। इसके अलावा बड़ी बैटरी, शानदार जूमिंग कैपेसिटी, पेरिस्कोप लेंस के साथ फास्ट चार्जिंग है। अपने इस सीरीज के बेस मॉडल iPhone 15 को कंपनी भारतीय बाजार में 80,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश कर सकती है।
iPhone 15 Pro Max में मिलेगी ये फैसिलिटी
iPhone 15 Pro Max को एक नए टाइटेनियम फ्रेम, पेरिस्कोप जूम कैमरा और आगामी A17 बायोनिक चिपसेट से लैस किया जा सकता है। इसके साथ इसे हाई-स्पीड चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

इन प्रोडक्ट्स की भी हो सकती है एंट्री
वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल आईफोन के साथ नई स्मार्टवॉच सीरीज, Airpods को भी ला सकता है। इसके अलावा नए OS की भी जानकारी एप्पल अपने इस इवेंट में दे सकता है। साथ ही iOS 17, iPadOS 17 और watchOS 10 को भी लेकर अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं एप्पल वॉच सीरीज 9 को लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी अपने इस सीरीज को पहले से बेहतर हार्ट रेट सेंसर और U2 चिप के साथ लाएगी। इस सीरीज दो साइज में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी अल्ट्रा 2 को 49 मिमी में ला सकती है। AirPods Pro की बात करें तो इसे कंपनी USB Type-C चार्जर सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








