Home
Mobile

Apple Event 2024: लॉन्चिंग से पहले लीक हुई iPhone 16 सीरीज की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स, यहां जानें

Apple Event 2024: Apple अगले हफ्ते यानी 9 सितंबर 2024 को अपने Glowtime Event में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। लॉन्चिंग से पहले iPhone 16 सीरीज को लेकर कई सारी डिटेल्स लगातार लीक हो रही है।

ऐसे में iPhone लवर्स भी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कंपनी अपनी इस iPhone 16 में क्या नया करने वाली है। हाल ही में iPhone 16 सीरीज की कीमत, डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। चलिए जानते हैं कि कितनी कीमत पर कंपनी अपनी इस लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर सकती है।

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई iPhone 16 सीरीज की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

कौन-कौन से फोन होंगे iPhone 16 सीरीज में लॉन्च

पिछले साल की तरह ही इस बार भी कंपनी चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। iPhone 16 सीरीज में कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को मार्केट में पेश करेगी। वहीं इसे लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि iPhone 16 सीरीज के टॉप मॉडल की कीमत 2 लाख रुपये के करीब पहुंचने की संभावना है।

iPhone 16 सीरीज की डिजाइन डिटेल्स लीक

ऐसी संभावना है कि कंपनी iPhone 16 Pro का भी 1TB स्टोरेज ऑप्शन लॉन्च कर सकती है। हमें इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो iPhone 16 Pro में बड़ी स्क्रीन, पतले बेजल्स और नया कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही iPhone 16 Pro एक नए कलर Desert Titanium में मार्केट में एंट्री ले सकता है।

iPhone 16 की संभावित कीमत

लीक डिटेल्स के अनुसार, iPhone 16 की कीमत 799 डॉलर भारतीय मूल्य के हिसाब से लगभग 67,000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं iPhone 16 Plus की कीमत 899 डॉलर यानी लगभग 75,490 रुपये, iPhone 16 Pro की कीमत 999 डॉलर यानी लगभग 84,000 रुपये और iPhone 16 Pro Max की कीमत 1199 डॉलर यानी लगभग 84,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

फिलहाल ये सूचना संभावना पर निर्भर करती है। बाकी की समस्त और सटीक जानकारी हमें 9 सितंबर को Apple इवेंट 2024 में ही देखने को मिलेगी। तब तक के लिए आप Apple के आने वाले इवेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट Gizbot Hindi पर लगातार बने रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple is going to launch the iPhone 16 series in its Glowtime Event next week i.e. on 9 September 2024. Before the launch, many details about the iPhone 16 series are constantly leaking. Recently, information about the price, design and features of the iPhone 16 series has come to light.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X