Home
Mobile

Apple Event 2024: कब शुरू होगी iPhone 16 सीरीज की बिक्री, यहां जानें

Apple Event 2024: Apple लवर्स बड़ी ही बेसब्री से iPhone 16 Series की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कंपनी 9 सितंबर को होने वाले Glowtime Event में अपने लेटेस्ट iPhone 16 Series को लेकर आने वाला है।

ऐसी उम्मीद है कि इस सीरीज के तहत कंपनी 4 नए स्मार्टफोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। लेकिन यहां आपके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि iPhone 16 सीरीज की बिक्री कब शुरू होगी?

कब शुरू होगी iPhone 16 सीरीज की बिक्री!, यहां जानें

Apple की घोषणा

Apple ने हाल ही में ये घोषणा की है कि स्टॉकहोम के पास मॉल ऑफ स्कैडिनेविया में इसका बिल्कुल नया रिटेल स्टोर शुक्रवार यानी 20 सितंबर 2024 को खुलने जा रहा है। ऐसे में कंपनी घोषणा के बाद दूसरे शुक्रवार यानी 20 सितंबर 2024 को स्टोर में नए iPhone को लॉन्च कर सकती है। इससे इस बात का खुलासा होता है कि iPhone 16 भारत सहित ग्लोबल मार्केट में 20 सितंबर 2024 को उपलब्ध हो सकती है।

अब सवाल ये भी उठता है कि स्वीडन ही क्यों? कंपनी ने पिछले साल जुलाई में हेलसिंगबर्ग में अपना Vala Centrum स्टोर हमेशा के लिए बंद कर दिया था, लेकिन मॉल ऑफ स्कैंडिनेविया के भव्य उद्घाटन के साथ कंपनी के पास स्वीडन में अभी भी तीन रिटेल स्टोर होंगे और यह स्टोर लॉन्चिंग पूरी तरह से iPhone 16 की रिलीज की अनुमानित तारीख से मेल खाता है।

iPhone 16 सीरीज पर आ रही लगातार नई अपडेट्स

हाल ही में iPhone 16 की कीमत, फीचर्स और डिजाइन लीक हुए हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज के टॉप मॉडल की कीमत 2 लाख से भी ऊपर जा सकती है। इसी के साथ iPhone 16 सीरीज में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अफवाहों के मुताबिक, iPhone 16 के प्रो मॉडल में हमें एक समर्पित कैमरा बटन देखने को मिलेगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह मौजूदा एक्शन बटन की जगह लेगा या नहीं। इसके अलावा प्रो मॉडल में हमें क्रमश: 6.3 इंच और 6.9 इंच के बड़े डिस्प्ले देखने को भी मिल सकते हैं।

फिलहाल ये सूचना संभावना पर निर्भर करती है। बाकी की समस्त और सटीक जानकारी हमें 9 सितंबर को Apple इवेंट 2024 में ही देखने को मिलेगी। तब तक के लिए आप Apple के आने वाले इवेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट Gizbot Hindi पर लगातार बने रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has recently announced that its brand new retail store is going to open at the Mall of Scandinavia near Stockholm on 20 September 2024. In such a situation, it is expected that the company can launch the iPhone 16 series in the store on 20 September 2024 after the announcement.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X