Apple Event 2026: 4 मार्च को लॉन्च होगा iPhone 17e और सस्ता MacBook, जानिए पूरी डिटेल
Apple Event 2026: Apple फैंस के लिए मार्च की शुरुआत बेहद खास होने वाली है। पिछले कई महीनों से iPhone 17e और एक लो-कॉस्ट MacBook को लेकर लगातार लीक्स और अफवाहें सामने आ रही थीं, और अब आखिरकार Apple ने अपने अगले बड़े इवेंट की तारीख कंफर्म कर दी है।
कंपनी ने घोषणा की है कि वह 4 मार्च 2026 को एक "Special Apple Experience" इवेंट होस्ट करने जा रही है। खास बात यह है कि इस बार Apple का इवेंट सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग शहरों, न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में iPhone 17e के साथ-साथ एक बजट MacBook और नए iPad Air M4 के लॉन्च की भी उम्मीद की जा रही है।

Apple ने क्यों चुना मल्टी-सिटी इवेंट फॉर्मेट?
Apple आमतौर पर अपने इवेंट्स Cupertino स्थित हेडक्वार्टर से करता है, लेकिन इस बार कंपनी का तरीका अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस इवेंट को ग्लोबल लेवल पर ज्यादा "इमर्सिव" बनाना चाहता है, ताकि अलग-अलग देशों में मौजूद मीडिया और यूजर्स को एक साथ जोड़ा जा सके।
इवाइट में Apple का नया 3D ग्लास-लेयर्ड लोगो भी चर्चा में है। Bloomberg के Mark Gurman का कहना है कि इस लोगो के रंग वही हैं जो Apple अपने अपकमिंग सस्ते MacBook के लिए Yellow, Blue और Light Green टेस्ट कर रहा है ।
डेट, समय और लाइव स्ट्रीम कैसे देखें?
Apple का यह इवेंट होगा:
डेट: 4 मार्च 2026
समय: 9:00 PM ET
भारतीय समय: रात 7:30 PM IST
जो लोग इसे लाइव देखना चाहते हैं, वे Apple की ऑफिशियल बेवसाइट और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ॉपर जाकर इवेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।
iPhone 17e में क्या होंगे बड़े अपग्रेड?
iPhone 17e को Apple का अगला "Affordable iPhone" माना जा रहा है। लीक्स के अनुसार इसमें कई जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं:
- नया Apple A19 Processor
- सिंगल लेकिन दमदार 48MP Rear Camera
- बेहतर फ्रंट कैमरा (18MP होने की संभावना)
- MagSafe Wireless Charging Support
- पहले से पतले bezels और हल्का डिजाइन
यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो iPhone का एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन Pro मॉडल्स की कीमत नहीं देना चाहते।
Low-Cost MacBook: Apple का नया बजट लैपटॉप?
इस इवेंट का दूसरा बड़ा आकर्षण हो सकता है Apple का नया Affordable MacBook। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह MacBook:
- iPhone 16 Pro वाला A18 Pro Chip इस्तेमाल कर सकता है
- 12.9-inch LCD Display के साथ आ सकता है
- शुरुआती कीमत भारत में लगभग ₹54,000 हो सकती है
अगर यह सच होता है, तो यह MacBook स्टूडेंट्स और वर्क-फ्रॉम-होम यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
iPad Air M4 और 12th Gen iPad भी हो सकते हैं लॉन्च
इसके अलावा Apple इस इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट भी पेश कर सकता है। हालांकि इन डिवाइसेज़ की डिटेल्स अभी पूरी तरह सामने नहीं आई हैं।
- नया डिजाइन वाला iPad Air M4
- 12th Generation बेस iPad
Apple का मार्च इवेंट क्यों है खास?
Apple का 4 मार्च 2026 वाला इवेंट इस साल का सबसे बड़ा "Affordable Apple Products" लॉन्च इवेंट बन सकता है। iPhone 17e और बजट MacBook जैसे डिवाइसेज़ Apple के नए यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं, खासकर भारत जैसे मार्केट में।
अब सबकी नजरें इसी पर टिकी हैं कि Apple इस बार सच में "कम कीमत में प्रीमियम एक्सपीरियंस" देने वाला है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications