Home
Mobile

Apple ने पेश की iPhone 15 यूजर्स के लिए अच्छी खबर, यहां जानें कंपनी का नया अपडेट

Apple का 10 जून को WWDC 2024 इवेंट आयोजित होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने बड़े-बड़े अपडेट पेश करना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में कंपनी ने अपने iPhone यूजर्स के लिए एक राहत दी है। Apple ने iPhone को कब तक अपडेट मिल सकेगा, ये निश्चित कर दिया है।

कंपनी ने आखिरकार अपने iPhone यूजर्स के लिए एक मिनिमम सॉफ्टवेयर सपोर्ट विंडो सेट कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम यूके के नए रेगुलेशन के जवाब में उठाया है।

Apple ने पेश की iPhone 15 यूजर्स के लिए अच्छी खबर

कितने सालों तक मिलेगा iPhone 15 को अपडेट

कंपनी वैसे भी अपने डिवाइसेस के लिए अपडेट्स पेश करती रहती है। इसी फ्लो को बरकरार रखने के लिए कंपनी ने iPhone 15 सीरीज को कम से कम 5 सालों तक सपोर्ट देने का ऐलान किया है। इसका मतलब ये हुआ है कि iPhone 15 या iPhone 15 Pro Max को 5 साल तक रेगुलर अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, यूके के नियमों की वजह से ऐप्पल को अपनी सपोर्ट पॉलिसी के बारे में खुलकर यह बताना पड़ा है कि नए नियमों की वजह से कंपनी अपनी iPhone 15 सीरीज को कम से कम 5 साल तक अपडेट्स जारी करेगी।

Apple आगे बढ़ा सकता है अपडेट्स

बता दें कि यह वादा Google और Samsung के मुताबिक दो साल कम है। क्योंकि सैमसंग और गूगल अपने यूजर्स को एंड्रॉयड पर कम से कम 7 सालों तक अपडेट्स देता है। लेकिन यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि सैमसंग अपने सभी स्मार्टफोन्स पर 7 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं देता है। ये सुविधा सिर्फ फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के लिए ही पेश की जाती है।

कंपनी का ऐसा कहना है कि उसके द्वारा दिया गया 5 साल का अपडेट कम से कम है। कंपनी इससे ज्यादा समय के लिए भी किसी फोन के लिए जारी कर सकती है। पहले भी कंपनी कई iPhones को 5 साल से ज्यादा समय के लिए अपडेट दे चुकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple introduced good news for iPhone 15 users, know the new update of the company here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X