Home
Mobile

Apple iOS 26 आज होगा लॉन्च; लिक्विड ग्लास थीम से लेकर नए कॉल स्क्रीनिंग फीचर तक, मिलेगा बहुत कुछ खास

Apple iOS 26 Rollout: Apple ने iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि iOS 26 का स्टेबल वर्ज़न 15 सितंबर 2025 से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम iPhone यूज़र्स को एक बिल्कुल अलग और एडवांस्ड एक्सपीरियंस देने वाला है। इसमें नई थीम, इनोवेटिव फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी टूल्स शामिल हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि iOS 26 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है, तो यहां आपको थीम से लेकर इंस्टॉलेशन गाइड तक सब मिलेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iOS 26 आज होगा लॉन्च; लिक्विड ग्लास थीम से लेकर नए कॉल स्क्रीनिंग फीचर

iOS 26 में नया Liquid Glass Theme

iOS 26 का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका Liquid Glass Theme। यह थीम iPhone इंटरफेस को और भी फ्लुइड और विजुअली अट्रैक्टिव बना देगी।

लॉक स्क्रीन: अब टाइम डिस्प्ले अपने आप वॉलपेपर के हिसाब से बदल जाएगा, जिससे हर बार एक यूनिक लुक मिलेगा।

होम स्क्रीन: ऐप आइकॉन को रीडिज़ाइन किया गया है और यूज़र्स चाहें तो डार्क और लाइट मोड के बीच स्विच कर सकते हैं।

इन-ऐप कंट्रोल्स: अब बटन और स्लाइडर जैसे कंट्रोल्स एनवायरनमेंट के हिसाब से रिफ्रैक्ट और रिफ्लेक्ट करेंगे, जिससे यूज़र इंटरफेस और भी नेचुरल लगेगा।

iOS 26 के नए फीचर्स

iOS 26 सिर्फ डिजाइन के मामले में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के स्तर पर भी बड़ा अपग्रेड लेकर आया है।

कॉल स्क्रीनिंग

अब अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स को iPhone खुद रिसीव करेगा और कॉलर से नाम व कॉल करने का मकसद पूछेगा। इसके बाद ही फोन आपके पास बजेगा।

मैसेज स्क्रीनिंग

iMessage और SMS के लिए भी नई स्क्रीनिंग टेक्नोलॉजी आई है। अनजान कॉन्टैक्ट्स से आने वाले मैसेज एक अलग कैटेगरी में चले जाएंगे।

मैप्स में स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंस

iOS 26 का Maps ऐप आपके रेगुलर ट्रैवल पैटर्न को सीखेगा और पहले से ही आपको रूट डिले अलर्ट्स देगा। यानी ऑफिस या घर जाते वक्त ट्रैफिक की समस्या पहले ही पता चल जाएगी।

Apple Music AutoMix

म्यूज़िक लवर्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड है AutoMix फीचर। यह आपके फेवरेट गानों को डीजे-स्टाइल में मिक्स करेगा, जिसमें बीट-मैचिंग और टाइम-स्ट्रेचिंग शामिल होगा।

नया Games App

iOS 26 में एक नया Games ऐप जोड़ा गया है। इसमें आपके खेले गए सभी गेम्स का डेटा ट्रैक होगा और यह बताएगा कि आपके फ्रेंड्स कौन से गेम्स खेल रहे हैं। साथ ही, यह आपको गेम्स की सिफारिश भी करेगा।

iOS 26 किन iPhone मॉडल्स में मिलेगा?

iOS 26 का अपडेट नए और पुराने दोनों iPhone मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा। इसमें शामिल हैं:

  • iPhone 17 सीरीज़ और iPhone Air
  • iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 14 सीरीज़
  • iPhone 13 और iPhone 13 Mini/Pro/Pro Max
  • iPhone 12 सीरीज़
  • iPhone 11 सीरीज़
  • iPhone SE (2nd Generation)

लेकिन ध्यान दें कि Apple Intelligence फीचर्स सिर्फ iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल्स में ही उपलब्ध होंगे।

iOS 26 कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें?

जैसे ही अपडेट आपके रीजन में उपलब्ध होगा, आप इसे आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

  • अपने iPhone की Settings ऐप खोलें।
  • General ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां आपको Software Update का ऑप्शन मिलेगा।
  • iOS 26 दिखाई देने पर उस पर टैप करें और Install Now चुनें।
  • इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद आपका iPhone नए लुक और फीचर्स के साथ तैयार हो जाएगा।

iOS 26 सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि iPhone यूज़र्स के लिए एक नई शुरुआत है। Liquid Glass Theme इंटरफेस को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाती है, जबकि कॉल स्क्रीनिंग और स्मार्ट मैप्स जैसे फीचर्स रोजमर्रा की लाइफ को आसान बनाते हैं। अगर आपके पास iPhone 15 Pro या नया मॉडल है, तो आपको Apple Intelligence का एक्सपीरियंस भी मिलेगा, जो इस अपडेट को और भी खास बना देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iOS 26 Rolls Out Full Features List, Supported iPhones, and How to Install
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X