Home
Mobile

इन iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर! नहीं मिलेगा Apple का लेटेस्ट iOS 26 अपडेट; चेक करें लिस्ट

iOS 26 Updates: Apple ने अपने WWDC इवेंट में iOS 26 को पेश कर दिया है। जानकारी मिली है कि iOS 26 का आखिरी वर्जन iPhone 17 सीरीज की शुरुआत के लगभग एक सप्ताह बाद वैश्विक स्तर पर लॉन्च हो सकता है। अब सवाल उठता है कि कंपनी ने iOS 19 नाम को क्यों नहीं चुना और इसके बजाय iOS 26 क्यों रखा गया? Apple ने अपने iOS वर्जन के नामकरण में बदलाव की घोषणा की है।

ये नया नाम कैलेंडर ईयर के आधार पर रखा गया है। इसलिए इस साल की रिलीज को iOS 26 कहा जाता है। यह बदलाव macOS, iPadOS और watchOS पर भी लागू किया गया है। iOS 26 में सॉफ्ट आइकन, कर्व्ड कॉर्नर्स और रिफ्रेश्ड सिस्टम ऐप के साथ ग्लास जैसा यूजर इंटरफेस दिया गया है। पहले हम बता चुके हैं कि किन डिवाइस में नया iOS सपोर्ट मिलेगा, मगर अब हम बताएंगे कि किस फोन में iOS 26 का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

इन iPhones में नहीं मिलेगा Apple का लेटेस्ट iOS 26 अपडेट

iOS 26 रिलीज की तारीख

Apple सितंबर 2025 को iOS 26 का आखिरी वर्जन अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च करेगा। भारत में iOS 26 रिलीज भी उसी दिन होगी। फिलहाल iOS 26 डेवलपर बीटा 1 यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

इन डिवाइस में नहीं मिलेगा सपोर्ट

iOS 26 वर्तमान में iOS 18 चलाने वाले सभी iPhone का सपोर्ट करेगा। ऐसे में iPhone XS, XS Max और XR जैसे A12 बायोनिक चिप पर काम करने वाले मॉडल के लिए सपोर्ट बंद किया जा सकता है।
यानी इन फोन में iOS 26 का सपोर्ट नहीं होगा। हालांकि, इन डिवाइस को कुछ समय के लिए iOS 18 पर सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

कैसे डाउनलोड करें iOS 26

बता दें कि कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए बीटा वर्जन को पेश कर दिया है, जिसे आप कुछ सेटिंग्स को अपडेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए जरूरी है कि आप अपने फोन में बैकअप लेकर रखें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बीटा वर्जन अस्थिर हो सकते हैं और समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

  • बीटा इंस्टॉल करने के लिए Apple डेवलपर प्रोग्राम (फ्री जॉइन) की मदद से Apple ID से साइन करें।
  • एक बार नॉमिनेशन हो जाने के बाद, सेटिंग्स > सामान्य > सॉफ़्टवेयर अपडेट > बीटा अपडेट पर जाएं।
  • यहां "iOS 26 डेवलपर बीटा" को चुनें।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X