Home
Mobile

iPhone 13, 14 और 14 Plus को भारी छूट के साथ लाएं घर, जल्दी करें, यहां जानिए ऑफर डिटेल

Amazon Great Indian Festival Finale Days: अमेजन सेल के तहत कंपनी iPhones पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी एप्पल का आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में iPhones पर मिलने वाले भारी छूट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे कि ग्राहक हजारों की बचत के साथ iPhone 13, 14 और 14 Plus को अपने घर ला सकते हैं।

दरअसल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के बाद अब अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल फिनाले डेज का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए टेक दिग्गज ने ICICI बैंक और AU Small Finance बैंक के साथ पार्टनरशिप किया है। ऐसे में अगर ग्राहक इन बैंकों के कार्ड के खरीदारी करता है तो 10 प्रतिशत तक के इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकता है। इसके साथ ही ग्राहकों को Amazon Pay डिस्काउंट, कूपन-बेस्ड ऑफर्स और No-Cost EMI ऑप्शन भी मिलेगा।

iPhone 13 पर ऑफर

अमेजन सेल से iPhone 13 को कस्टमर 50,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकता है। इस फोन की खरीदारी ई-कॉमर्स वेबसाइट से करने पर ग्राहक को 1000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही साथ इस फोन पर 47,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा ग्राहक एप्पल के इस आईफोन मॉडल को 8,417 रुपये महीने के नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी ले सकता है। iPhone 13 में यूजर को 6.1 इंच OLED Super Retina डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें एप्पल A15 बायोनिक चिपसेट को शामिल किया गया है।

 iPhone 13, 14 और 14 Plus को भारी छूट के साथ लाएं घर, जल्दी करें

iPhone 14 पर ऑफर

एप्पल के आईफोन 14मॉडल को अमेजन सेल में 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। जिसे कंपनी ने 79,900 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं बैंक ऑफर्स के बाद ग्रेट इंडियन फेस्टिवल फिनाले डेज से इस फोन को 60,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक पुराने फोन बदलकर 51,500 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। साथ ही साथ 10,333 रुपये मंतली नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी इसे खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, iPhone 14 में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल रही है। एप्पल का यह फोन A15 Bionic चिपसेट के साथ आएगा।

iPhone 14 Plus पर ऑफर

वहीं आईफोन 14 प्लस को इस सेल में 79,999 रुपये की बजाय 71,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक ICICI बैंक कार्ड से फोन की खरीदारी करने पर 1000 रुपये तक का कैशबैक लाभ भी ले सकते हैं। इसके बाद फोन की कीमत 70,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत इस हैंडसेट को 51,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। आपको बता दें, iPhone 14 Plus में 6.7 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ लाया गया था। जिसमें कंपनी ने A15 Bionic चिपसेट शामिल किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is a chance to get iPhone 13, 14, 14 Plus at no-cost EMI in Amazon Great Indian festival Finale Days. Along with this, the company is also giving the benefit of bank offer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X