Home
Mobile

Sale खत्म होने के बाद भी Apple iPhone 13 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां से सस्ते में खरीदें फोन

Apple iPhone 13 Discount: अगर आप भी सेल से तहत बंपर डिस्काउंट में iPhone 13 को नहीं खरीद पाएं हैं, तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। सेल के बाद भी आप इस आईफोन 13 को भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, कि, कैसे और कहां से हजारों रुपये की बचत के साथ इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं, कि फेस्टिव सीजन के बाद भी आखिर कहां इस फोन पर ऑफर मिल रहा है।

iPhone 13 पर बंपर डिस्काउंट

iPhone 15 के लॉन्च होने के बाद से ही पुराने आईफोन्स मॉडल्स की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जिसके कारण आईफोन्स के पुराने मॉडल को काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। दरअसल Flipkart बिग बिलियन डेज सेल खत्म होने के बाद भी iPhone 13 को काफी कम कीमत के साथ बेचा जा रहा है। आईफोन 13 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले वेरिएंट को ग्राहक बंपर छूट के साथ खरीद सकता है। जो अभी भी Flipkart पर उपलब्ध है। वैसे तो इस फोन की कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन ग्राहक इस स्मार्टफोन को तगड़े डिस्काउंट के साथ काफी किफायती दाम में खरीद सकता है। इस ऑफर का लाभ Apple के iPhone 13 के Blue कलर और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन पर मिल रहा है। जिसे फ्लिपकार्ट से कस्टमर्स 13% के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। जिसके बाद इसकी कीमत मात्र 51,999 रुपये रह जाएगी।

Sale खत्म होने के बाद भी यहां Apple iPhone 13 पर मिल रहा बंपर छूट

iPhone 13 की खासियत

आईफोन 13 में यूजर को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का OLED स्क्रीन मिलेगा। जिसे 10hHz से लेकर 120Hz तक यूज किया जा सकता है। इस फोन की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसके डिस्प्ले में HDR और ट्रू टोन ऑटोमेटिक कलर टेंपरेचर एडजस्टमेंट ऑप्शन दिया गया है। डिस्प्ले और बैकसाइड में सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। Apple ने अपने इस हैंडसेट को A15 बायॉनिक चिपसेट से लैस किया है। कैमरा की बात करें तो इसमें वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जो लो नॉइस और ब्राइट इमेज के लिए 47 पर्सेंट अधिक लाइट कैप्चर करने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें 1.7um सेंसर पिक्सल और f/1.6 अपर्चर के साथ सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन दिया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिल रहा है। इसका अपर्चर f/2.4 है. इसके कैमरे का सबसे महत्वपूर्ण पहलु इसका सिनेमैटिक वीडियो मोड है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Even after the Flipkart Big Billion Days sale is over, iPhone 13 is being sold at a much lower price. Although the price of this phone is Rs 59,900, but customers can buy this smartphone for only Rs 51,999 by taking advantage of many offers on Flipkart. However, the benefit of the offer is available on the Blue color and 128 GB storage option of the phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X