Apple iPhone 14, 14 Plus पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीदें फोन, जानें ऑफर्स
Apple iPhone Offers : अगर आप भी आईफोन लेना चाहते हैं और भारी भरकम कीमत के कारण नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल Apple iPhone 15 सीरीज के लॉन्च होने के बाद से ही, कंपनी ने अपने पुराने मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती की है। इस वक्त आप आईफोन 14 सीरीज के मॉडल को बंपर छूट के साथ किफायती दाम में खरीद सकते हैं। जिस पर कंपनी कई तरह के ऑफर्स का बौछार कर रही है। तो चलिए आपको इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।
Apple iPhone 14 , 14 Plus पर ऑफर्स
Apple iPhone 14 के 128GB वेरिएंट की कीमत वैसे तो 79,900 रुपये है, लेकिन इसे आप 10 हजार तक की डिस्काउंट के साथ मात्र 69,900 रुपये में अपने घर ला सकते हैं।
इसके अलावा इस सीरीज के Apple iPhone 14 के 256GB के वेरिएंट को भी 10 हजार रुपये की भारी भरकम छूट के साथ केवल 69,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी ओरिजिनल प्राइज 79,900 है।

Apple iPhone 14 Plus को 79,900 रुपये की कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। जिसकी सही कीमत 89,900 रुपये है। लेकिन ऑफर के तहत कंपनी अपने इस हैंडसेट पर भी 10 हजार तक की छूट दे रही है। वहीं Apple iPhone 14 Plus के 256GB वेरिएंट को भी 10 हजार रुपये की छूट के साथ ग्राहक खरीद सकता है। iPhone 14 Plus के 256GB वेरिएंट को 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी सही कीमत की 99,900 रुपये है। इन सभी मॉडल्स को आप कंपनी की ऑफिशियली एप्पल स्टोर या फिर ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकेंगे।
इन मॉडल्स पर भी मिल रहा बंपर छूट
इसके अलावा आप iPhone 13 को केवल 59,990 रुपये में खरीद सकते है। जिस पर कंपनी आपको 20,000 रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं iPhone 12 के 64 स्टोरेज के वेरिएंट को 48,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी सही कीमत 65,900 रुपये है। एप्पल iPhone 12 के इस वेरिएंट पर 16,910 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








