Apple iPhone 14, iPhone 14 Plus बंपर डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर
Apple iPhone 14 and 14 plus discount: अगर आप भी एप्पल का आईफोन लेने का सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा कमत के कारण इसे नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल ऑनलइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर साल का आखिरी सेल Flipkart Big Year End Sale 2023 शुरू हो रहा है। जिसके तहत आप इस फोन को कीमत से भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल आगे बताते हैं।

इस दिन से शुरू हो रहा सेल
आपको बता दें, फ्लिपकार्ट प्लस मेम्बरशिप वाले ग्राहकों के लिए ये सेल आज से शुरू हो चुका है। वहीं कल से यानि कि, 9 दिसंबर से यह सेल सभी के लिए लाइव हो जाएगी, जो अगले 16 दिसंबर तक चलने वाली है।
एप्पल आईफोन्स पर ऑफर
फ्लिपकार्ट बिग ईयर एंड सेल में एप्पल के iPhone 14 को ग्राहक मात्र 54,999 रुपये में खरीद सकेंगे , जिसकी ओरिजिनल कीमत 57,999 रुपये है। इसके साथ ही iPhone 14 Plus को भी इस सेल में छूट के साथ मात्र 65,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
इन फोन्स पर भी मिलेगा बंपर छूट
इसके अलावा इस सेल में Google Pixel 7 सीरीज और Pixel 8 सीरीज पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहक Samsung Galaxy S21 FE (2023) को बंपर डिस्काउंट के साथ महज 31,999 रुपये में अपने घर ला सकेंगे। वहीं बजट रेंज में भी आपको इस सेल में फोन डिस्काउंट के साथ मिल रहे है। Redmi 12 4G को 9,499 रुपये , Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन को 10,999 रुपये में और Motorola Edge 40 को भारी भरकम छूट के साथ महज 25,499 रुपये खरीदा जा सकता है।
लैपटॉप और टीवी पर बंपर छूट
इसके साथ ही लैपटॉप को भी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट के इस सेल में Acer One14 को 36,990 रुपये में आप ले सकेंगे। जिसमें आपको Intel i5 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा Lenovo IdeaPad Flex को मात्र 65,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा टीवी पर भी ग्राहकों को ऑफर्स का लाभ दिया जा रहा है। जिसमें Thomson TV को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








