Flipkart Diwali Sale: 20,400 रुपये में खरीदें iPhone 14 Plus, जल्दी करें, जानें ऑफर्स
iPhone 14 Plus Discount: फेस्टिव सीजन के तहत Flipkart Big Diwali Sale में एप्पल आईफोन 14 प्लस (Apple iPhone 14 Plus) को कीमत से बेहद कम दाम में खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। इस दौरान ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से EMI का भुगतान कर इस्टेंट डिस्काउंट ऑफर भी लाभ ले सकते हैं। जिसके बाद एप्पल आईफोन 14 प्लस को भारी भरकम छूट के साथ महज 20,400 रुपये खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, इस सेल के तहत ऑफर का लाभ दिवाली तक ही लिया जा सकता है। तो आइए आपको Apple iPhone 14 Plus पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
Apple iPhone 14 Plus ऑफर्स और कीमत
एप्पल आईफोन 14 प्लस को कंपनी ने 89,900 रुपये कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसे फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में 15,901 रुपये की छूट के साथ मात्र 63,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ग्राहक अगर SBI क्रेडिट कार्ड से इसकी EMI का भुगतान करते है तो इस पर 1500 रुपये तक के तत्काल छूट का भी लाभ ले सकता है । जिसके बाद Apple iPhone 14 Plus की कीमत 62,499 रुपये तक हो जाएगी। इसके साथ ही ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलकर इस पर 42,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकता है। जिसके बाद सभी ऑफर्स और बैंक छूट के साथ इस फोन को फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल से केवल 20,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे ग्राहक Apple ब्लू , पर्पल , मिडनाइट , स्ट्रेट और रेड पांच कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Apple iPhone 14 Plus के फीचर्स
एप्पल आईफोन 14 प्लस में आपको 6.7-इंच की स्क्रीन मिलेगी। जो 2778×1284 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ सुपर रेटिना एक्सडीआर (Super Retina XDR) डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट iPhone 14 Plus में A15 Bionic chip को शामिल किया है। iPhone 14 Plus Apple के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 16 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP+12MP का कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4325 mAh की बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








