iPhone 14 Plus को अब तक के सबसे कम कीमत में लाएं घर, यहां जानें ऑफर डिटेल व नई कीमत
Apple iPhone 14 Plus Discount: एप्पल का आईफोन आज कौन नहीं खरीदना चाहता है, लेकिन कई लोग ज्यादा कीमत होने के कारण इसे चाह कर भी नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं, जो भारी भरकम कीमत के कारण इसे नहीं खरीद पाते हैं, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। दरअसल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Apple iPhone 14 Plus को भारी भरकम ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद आप एप्पल के इसहैंड सेट को 35,000 तक की छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। आइए आपको आगे आईफोन 14 प्लस पर मिलने वाले डील के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Apple iPhone 14 Plus पर ऑफर
एप्पल ने आईफोन 14 प्लस को साल 2022 में लॉन्च किया था। उस वक्त 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 89,900 रुपये था। जिसे अभी फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं अगर ग्राहक इस फोन को HDFC और IDFC फर्स्ट बैंक क्रेंडिट कार्ड की मदद से खरीदते हैं और फोन का EMI ट्रांजैक्शन भी कार्ड से करते हैं, तो 10 प्रतिशत तक के डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। इसके साथ ही इस पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उपलब्ध कराया गया है। जिसके तहत 34,500 रुपये का एक्सचेंज लाभ लिया जा सकता है। एक्सचेंज वैल्यू का लाभ ग्राहक को उसके फोन की कंडीशन और कंपनी के अनुसार दिया जाएगा।
iPhone 14 Plus स्पेसिफिकेशन्स
आईफोन 14 प्लस में आपको 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसका डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन HDR10 और Dolby विजन सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो आईफोन 14 प्लस को कंपनी ने A15 बायोनिक चिपसेट से लैस किया है। जिसमें 4GB रैम के साथ 128 GB, 256 GB स्टोरेज और 512 GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








