Apple के इन फोन्स को बेहद सस्ते में खरीदें, जानें लिस्ट में कौन-कौन से iPhone हैं शामिल
Apple iPhone Bumper Discount: एप्पल के आईफोन 15 (iPhone 15) सीरीज के लॉन्च के बाद से ही आईफोन के पुराने मॉडल पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राहक बेहद कम कीमत में आईफोन के पुराने सीरीज को अपने घर ला सकते हैं। अगर आप भी आईफोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में आईफोन्स के पुराने मॉडल्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिससे आप भारी भरकम छूट के साथ इसे खरीद सकेंगे। तो आईए इस लिस्ट में शामिल आइफोन्स और उनपर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विसतार से जानते हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारी छूट
दरअसल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर आईफोन 14 सीरीज के हैंडसेट पर बंपर डिस्काउंट मिवल रहा है। यहां से कस्टमर्स बेहद कम कीमत में आईफोन 14 सीरीज के स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
अमेजन डिस्काउंट ऑफर
वैसे तो Apple iPhone 14 के 128 GB स्टोरेज की कीमत 67,499 रुपये हैं। लेकिन अमेजन से 60,450 रुपये एक्सचेंज ऑफर में इसे ग्राहक खरीद सकते हैं। इसके साथ ही SBI बैंक ऑफर में इस पर 1,000 रुपये की अन्य छूट को भी लिया जा सकता है। साथ ही साथ इस फोन को 3,241 रुपये की EMI पर भी खरीदने का ऑप्शन मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट डिस्काउंट ऑफर
वहीं फ्लिपकार्ट से आईफोन 14 की खरीदारी करते हैं, तो इसपर 61,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन को ICICI और Kotak बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1250 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। इसके साथ ही फोन को 2,865 रुपये मंथली EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।
आईफोन 14 के स्पेसिफिकेशन्स
आईफोन 14 में आपको 6.1 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले मिल रही है। इ,स फोन में कंपनी ने A15 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस हैंडसेट को एडवांस्ड कैमरा सिस्टम से लैस किया गया है। जिसका मेन कैमरा 12MP का है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 12MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








