iPhone 15 स्मार्टफोन Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध, जानें नई कीमत और ऑफर
iPhone 15 discount : अगर आप भी आईफोन का नया मॉडल आईफोन 15 (iPhone 15) खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईफोन के इस लेटेस्ट मॉडल को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर भारी भरकम डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसके तहत आप एप्पल के इस फोन को 72,000 रुपये से भी कम दाम में अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आपको इसकी कीमत और ऑफर डिटेल के बारे में बताते हैं।

iPhone 15 पर भारी ऑफर
iPhone 15 को फिलहाल अमेजन पर 74,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। जो कि, इस पर बड़ा फ्लैट डिस्काउंट ऑफर है। वैसे तो इस फ्लैगशिप फोन की भारत में कीमत 79,900 रुपये है। जिसे ग्राहक बिना किसी शर्त के 5,000 रुपये तक की बंपर छूट के साथ इसे खरीद सकता है। इसके अलावा अगर ग्राहक इसकी खरीदारी Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से करता है, तो उसे इस पर 3,745 रुपये का अन्य डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इस ऑफर को अमेजन के मोबाइल वर्जन पर देखा जा सकता है। जिसके बाद इस फोन को अमेजन से मात्र 71,155 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 15 के स्पेक्स
Apple iPhone 15 में बिल्ड इन फाइंड माई डिवाइस और नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिल रहा है, जो कॉलिंग के वक्त काम आएगा। फाइंड माइ वॉयस फीचर को भी पेश किया गया है। एप्पल ने iPhone 15 को 48MP का कैमरा और 28mm फोकल लेंथ के साथ 12 MP टेलीफोटो कैमरा से लैस किया है। कंपनी ने इस बार अपने इस सीरीज के कैमरे के पोट्रैट मोड के साथ नाइट मोड को भी सुधार के साथ पेश किया है। वहीं इसमें शामिल प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने iPhone 15 में A16 बायोनिक चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें 5 कोर GPU और 6 core CPU मिलेगा।
इसके अलावा आप iPhone 14 को भी भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart सेल में iPhone 14 पर धमाकेदार डील मिल रही है। इसके 128GB स्टोरेज मॉडल को भारतीय बाजार में 79,900 रुपये में पेश किया गया था , जिसे सेल के तहत महज 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








