Apple iPhone 15 लॉन्च से पहले iPhone 14 सहित इन मॉडल्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, यहां जानें
Apple iPhone 15: अगर आप भी कम कीमत में आईफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। iPhone 15 के लॉन्च से पहले ही कंपनी के पुराने मॉडल्स पर Flipkart पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान आप iPhone 14, iPhone 13 और iPhone 12 मॉडल को बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के तहत कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन ब्रांड Apple कुछ दिनों बाद ही अपने आगामी सीरीज iPhone 15 से पर्दा उठाने वाली है। जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। तो आइए आपको फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इन आईफोन्स की कीमत और ऑफर्स डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
iPhone 14 पर ऑफर
iPhone 14 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर 66,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक HDFC बैंक कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करता है तो वह 4,000 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकता है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 62,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिल रहा है। आपको बता दें, ग्राहक इस हैंडसेट को 2,792 रुपये महीने की EMI पर भी खरीद सकता है। वहीं अगर ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत अपने पुराना या मौजूदा फोन को देकर 50,000 रुपये तक की सेविंग कर सकता है।

iPhone 13 पर ऑफर
एप्पल के iPhone 13 मॉडल के128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर 58,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन की भुगतान अगर ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करता है तो 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकता है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 56,999 रुपये तक हो जाएगी। साथ ही Flipkart Axis बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक का भी लाभ ले सकता है। इस मॉडल पर EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। जिसे कस्टमर 2,459 रुपये मंथली EMI पर भी खरीद सकता है। अगर एक्सचेंज ऑफर के तहत अपना पुराना हैंडसेट देता है तो इस फोन पर उसे 50,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
iPhone 12 पर ऑफर
आईफोन 12 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर 50,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिस पर HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 48,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से 5 प्रतिशत कैशबैक का भी लाभ मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन को बदलने पर 50 हजार तक की अन्य बचत की जा सकती है। इसके अलाव इस फोनको 2,459 रुपये मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications




