Home
Mobile

iPhone 15 पर 7 हजार तक की करें बचत, इन ग्राहकों को मिलेगा मौका, जानें ऑफर डिटेल

Apple iPhone 15 Discount: अगर आप भी एप्पल का नया iPhone लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। इस वक्त आईफोन 15 की खरीदारी पर आपको बड़ी बचत का कंपनी मौका दे रही है। जिसके तहत पूरे 7 हजार तक की छूट के साथ आप आईफोन 15 को खरीद सकते है। बता दें, एप्पल इसी साल iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की नई कीमत और ऑफर डिटेल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

iPhone 15 पर 7 हजार तक की करें बचत, इन ग्राहकों को मिलेगा मौका

iPhone 15 पर भारी छूट

आपको बता दें, ऑनलाइन साइट अमेजन से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को iPhone 15 पर 7 हजार रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है। जिसके बाद ग्राहक इस फोन को कीमत से बड़ी बचत के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन पर iPhone 15 के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 76,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन अगर कस्टमर्स इसी के साथ Airtel Postpaid पर स्विच करते हैं, तो उन्हें 7000 रुपये तक का ऑफ इस पर मिलेगा। इसके अलावा आईफोन 15 को बैंक ऑफर के तहत भी कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। वहीं सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से 9 या इससे ज्यादा महीने की EMI पर इस फोन को खरीदते हैं तो 250 रुपये तक का डिस्काउंट लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही iPhone 15 पर 32050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन

Apple iPhone 15 में आपको 6.1 Super Retina XDR डिस्प्ले मिलगेा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को A16 बायोनिक चिपसेट का सपोर्ट दिया है, जिसे कंपनी ने पिछले साल iPhone 14 Pro मॉडल्स में दिया था। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 48MP का और दूसरा 12MP का पोर्टेट कैमरा है। यह लो लाइट में बेहतर परफॉर्म करता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का आपको इसमें फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सेकेंड जनरेशन अल्ट्रावाइड बैंड चिप दिया गया है, जिसकी मदद से आसानी से एप्पल डिवाइसेस को ढूंढा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Customers shopping online are getting a chance to save Rs 7,000 on iPhone 15. Actually, you can buy iPhone 15 from Amazon at a lower price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X