Flipkart पर Apple iPhone 15 अब तक के सबसे कम दाम में उपलब्ध, जल्दी करें, जानें ऑफर्स व कीमत डिटेल्स
apple iphone 15 Discount: अगर आप भी Apple के लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 15 को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे उचित हो सकता है। दरअसल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
जिससे कि ग्राहक अब वर्तमान में इस फोन को हजारों तक की बचत के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स व इसकी नई कीमत के बताते हैं।

आईफोन 15 के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ग्राहक कैशबैक ऑफर के साथ 13,900 रुपये तक की बचत में ले सकते हैं।कंपनी ने इस फोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इस फोन के 128GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 65,999 रुपये है।
हालांकि गूगल पे अगर ग्राहक UPI ट्रांजैक्शन करता है तो वह 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी ले सकता है। जिसके बाद इसकी कीमत 65,098 रुपये तक हो जाएगी। वहीं Amazon पर इसकी कीमत 73,100 रुपये है। लेकिन कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स से अगर इसकी खरीदारी करते हैं, तो ग्राहकों को 6,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

आपको बता दें, पिछले साल एप्पल ने आईफोन 15 को लॉन्च किया था। जिसे कंपनी के A16 बायोनिक चिप के साथ पेश किया गया था। आईफोन 15 सीरीज के तहत कंपनी ने आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को भी लॉन्च किया था।
आईफोन 15 में आपको 6.1 इंच डिस्प्ले मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो iPhone 15 में Apple के A16 बायोनिक चिप को शामिल किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें मेन कैमरा 48MP का है, जबकि दूसरा 12MP का पोर्टेट कैमरा है, जो लो लाइट में बेहतर परफॉर्म करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में आपको 12MP का कैमरा मिलेगा।
iPhone 15 का बेस वेरिएंट की बात की जाए तो इसका बैक मैट फिनिश के साथ आता है। यह फोन 60Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करने में सक्षम है। इस फोन को IP68 रेटिंग के साथ लाया गया है। ओएस की बात करें तो यह एप्पल के लेटेस्ट अपडेट iOS 17 अपडेट पर काम करता है। यह फोन 128GB/ 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Black, Blue, Green, Pink, Yellow में कलर ऑप्शन में आप खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








