Home
Mobile

Apple iPhone 15 लॉन्च इवेंट को यहां देखें लाइव, जानें क्या कुछ होगा खास

Apple iPhone 15 Launch Event : एप्पल ने अपनी आगामी सीरीज आईफोन 15 (iPhone 15) की लॉन्चिंग के लिए इवेंट डेट का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 12 सितंबर को Cupertino कैलिफ़ोर्निया में आयोजित किया जाएगा। एप्पल का यह 'Wonderlust' इवेंट एप्पल पार्क में आयोजित हो रहा है। जिसमें कंपनी अपने आगामी सीरीज पर से पर्दा उठाएगी। तो चलिए आगे आपको बताते हैं कि, इस इवेंट को आप भी घर बैठे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

यहां देखें इवेंट

अगर आपको भी एप्पल के इस इवेंट को देखने की इच्छा है , तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे घर बैठे आप इस इवेंट को लावइ देख सकेंगे। कंपनी की वेबसाइट पर इवेंट की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है। इसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि, 12 सितंबर को इस इवेंट का आयोजन होगा, जो भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगी। इस इवेंट को Apple TV और Apple.com पर लाइव देखा जा सकेगा।

इवेंट में क्या कुछ होगा खास

इस इवेंट में कंपनी अपने आगामी सीरीज iPhone 15 को लॉन्च करेगी। जिसके तहत इस बार कंपनी iPhone 15, iPhone Plus , iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max चार नए हैंडसेट को एक साथ पेश करेगी। इस सीरीज में आईफोन का टॉप मॉडल, जो अब तक Pro Max नाम से आता है, उसे कंपनी Ultra नाम से ला सकती है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज को लेकर अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार एप्पल iPhone के नाम में कुछ बदलाव भी कर सकता है।

Apple iPhone 15 लॉन्च इवेंट को यहां देखें लाइव,जानें क्या कुछ होगा खास

वहीं फीचर्स की बात करें तो नए iPhone सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव चार्जर होगा। सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी iPhone 15 Series के सभी हैंडसेट के साथ USB-C चार्जिंग पोर्ट दे सकती है। आपको बता दें, इसकी वजह यूरोपियन यूनियन का नया कानून माना जा रहा है। जिसमें यूरोपियन यूनियन में बेचे जाने वाले सभी मोबाइल फोन, टैबलेट और कैमरों गैजेट्स वायर्ड चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी का यूज करना अनिवार्य हो गया है।

Apple iPhone 15 लॉन्च इवेंट को यहां देखें लाइव,जानें क्या कुछ होगा खास

Apple Watch Series 9

कंपनी iPhone 15 के साथ Watch Series 9 भी पेश कर सकती है। जिसमें हाई-एंड एप्पल वॉच अल्ट्रा का अपडेटेड वर्जन को भी शामिल किया गया है। वैसे तो Apple सितंबर के इवेंट में iPhone के लिए iOS का नया वर्जन भी पेश करता है। तो इस साल iOS 17 को भी लाए जाने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 15 series launch event will start on September 12 at 10:30 pm Indian time. Which will be streamed live on Apple TV and Apple.com.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X