Home
Mobile

iPhone 15 को 34,500 रुपये की छूट के साथ लाएं घर, बस करना होगा ये काम, जानिए ऑफर डिटेल

iPhone 15 Discount: अगर आप भी Apple iPhone 15 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये सही समय हो सकता है। इश वक्त आप इस फोन को भारी भरकम डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए आईफोन 15 मॉडल पर एक खास ऑफर उपलब्ध कराया है, जिसके तहत कस्टमर्स आईफोन 15 के 128GB वेरिएंट को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आइए आपको आगे हम इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

iPhone 15 को 34,500 रुपये की छूट के साथ लाएं घर, बस करना होगा ये काम

iPhone 15 पर ऑफर

वैसे तो आईफोन 15 की एमआरपी प्राइज 79900 रुपये है। जिसे फ्लिपकार्ट से लेने पर ग्राहकों को 3% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद ग्राहक आईफोन 15 के 128GB वेरिएंट को मात्र 76990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस मॉडल पर कंपनी आपको एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दे रही है। जिसके तहत अगर आप अपने किसी पुराने फोन को बदलकर इस खरीदते हैं, तो आपको इस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत पूरे 34,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि इस बोनस का लाभ आपके स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगा। जिसके बाद ग्राहक इस फोन को कीमत से काफी किफायती दाम में अपने घर ला सकेगा।

iPhone 15 के स्पेक्स

आईफोन 15 में आपको 6.1 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। डिजाइन की बात करें तो इसे iPhone 14 और पिछले मॉडल के जैसे ही डिजाइन के साथ लाया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके नॉच को डायनामिक आइलैंड में अपग्रेड किया है। इसमें 5 कोर GPU और 6 core CPU दिया गया है। एप्पल ने अपने इस सीरीज में नॉयस कैंसिलेशन फीचर को ज्यादा इम्प्रूव किया है। नए आईफोन 15 में कंपनी ने अपने SOS और सैलेटलाइट कॉलिंग फीचर को शामिल है। जिसकी मदद से आप सैटेलाइट कनेक्टिविटी के माध्यम से मैसेज भेज सकेंगे। कंपनी की मानें तो यह सैटेलाइट फीचर दो साल तक फ्री रहेंगे।

iPhone 15 में यूजर्स को 48MP का मेन कैमरा मिल रहा है, जो iPhone 14 के 12 मेगापिक्सल कैमरे से बड़ा अपग्रेड है। एप्पल ने इसमें A16 Bionic चिपसेट शामिल किया है, जो पिछले साल के प्रो वेरिएंट में दिया गया था। इसमें यूजर को बेहतर बैटरी बैकअप मिल रहा है। कंपनी ने इसमें वायर और वायरलेस दोनों तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि , iPhone 15 पूरे दिन चलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 15 has a 6.1 inch display. The design is similar to the iPhone 14 and previous models, but the notch has been upgraded to a dynamic island. The iPhone 15 has a 48-megapixel primary camera, which is a big upgrade from the iPhone 14's 12-megapixel camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X