2024 में अब तक का सबसे जयादा बिकने वाला स्मार्टफोन कौन सा है?
स्मार्टफोन की तेज़ी से बदलती दुनिया में सभी एक दूसरे से रेस लगाते हुए नज़र आ जाएंगे। इसका ताजा उदाहरण ऑनलाइन सेल से लगा सकते हैं। हर हफ्ते किसी न किसी मोबाइल पर सेल से जुड़ी खबरे पढ़नें को मिल जाती है। जिसे देखो उस कंपनी का फोन सेल के शुरुआती 10 मिनट में ही बिक जाता है।
लेकिन इसके बावजूद नंबर वन का खिताब सिर्फ एक को ही मिलता है। 2024 में काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 15 प्रो मैक्स को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट से जुड़े कुछ आकड़ों पर और देखते है आखिरी लोगों को ये इतना पसंद क्यों आया।

1. दुनिया में कितनी बिक्री हुई : आईफोन 15 प्रो मैक्स ने वैश्विक स्तर पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए नंबर वन पोजीशन हासिल की है। 2024 की पहली तिमाही में आईफोन 15 प्रो मैक्स की बिक्री कुल स्मार्टफोन की बिक्री का 4.4 प्रतिशत रही, इसकी बेहतरीन डिज़ाइन, पॉवरफुल परफार्मेंस और मज़बूत इकोसिस्टम सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से दुनिया भर के लोगों को ये काफी पसंद आया।
2. भारतीय बाज़ार में क्या हाल है : भारत में, जहां आईफोन 15 प्रो मैक्स की बिक्री तेज़ी से बढ़ रही है, वहीं इसका मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा से है जिसे 2024 की पहली तिमाही में बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब मिल चुका है। हालांकि, एपल के फ्लैगशिप का बाज़ार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा है।
आईफोन 15 प्रो मैक्स को लोगों ने क्यों चुना, इसकी सफलता के पीछे कई कारण हैं:
खासियतें
आईफोन 15 प्रो मैक्स में एक स्टनिंग सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है साथ में पॉवरफुल ए16 बायोनिक चिप और पॉवरफुल कैमरा सिस्टम दिया गया है।
ब्रांड लॉयल्टी
ये एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से इसकी सेल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हुई, एपल के चाहने वाले हर नए आईफोन लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। आईफोन 15 प्रो मैक्स ने अपने पिछली सीरीज की तरह ब्रांड की वैल्यू को बनाए रखा।
इकोसिस्टम का फायदा मिला
अगर आप आईफोन इकोसिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं तो ये बात बखूबी जानते होंगे एपल का कोई प्रोडेक्ट किसी भी दूसरे एपल प्रोडेक्ट से कितनी अच्छी तरह से जुड़ा रहता है , जिसमें आईक्लाउड, एपल म्यूज़िक और ऐप स्टोर जैसी सर्विस भी शामिल हैं।
वैसे इस रेस में सैमसंग, शाओमी, वीवो, ओप्पो के अलावा कई स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चर शामिल है। हालाकि फिलहाल एपल अपने आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने स्मार्टफोन में शामिल है। अब देखना ये है आगे आने वाले समय में कौन सा स्मार्टफोन आईफोन 15 प्राे मैक्स से आगे निकल पाता है।


Click it and Unblock the Notifications








