Home
Mobile

iPhone 15 Pro Max इन 7 अपडेट्स के साथ होगा लॉन्च

Apple iPhone 15 Pro Max: अगर आपको भी एप्पल के अपकमिंग सीरीज आईफोन 15 का इंतजार है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। लॉन्च होने से पहले एपल आईफोन 15 सीरीज लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। सबकी नजरें इस फोन की लॉन्चिंग पर टिकी हुई हैं। इसी के तहत हम आपको iPhone 15 Pro Max से जुड़ी एक खास जानकारी शेयर करने जा रहे हैं। जो आपके लिए काफी अहम हो सकती है। दरअसल कंपनी अपने इस सीरीज के साल के तहत पेश करने वाले iPhone 15 Pro Max को 7 से ज्यादे अपग्रेड के साथ ला सकती है। यानि कि, हम आपको इस फोन में बहुत कुछ अलग देखने को मिल सकता है। तो आइए 15 प्रो मैक्स में मिलने वाले अपग्रेड के बारे में बताते हैं।

बेजेल्स

आपको बता दें, 15 प्रो मैक्स कंपनी का सबसे महंगा फोन होगा। जिसे कंपनी इस साल सितंबर तक लॉन्च कर सकती है। इस हैंडसेट में आपको अब तक के सबसे पतले बेजेल्स मिल सकते हैं। जो यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस और बेहतर कंटेंट एक्सपिरियंस देने में मदद केरगा।

एक्शन बटन

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 15 Pro Max को एक नया एक्शन बटन के साथ लाया जा सकता है। जो रिंग या साइलेंट स्विच को रिप्लेस करेगा। जिसे कंपनी 2007 से हर iPhone मॉडल में पेश कर रही है। यह वैसा ही हो सकता है जैसा आपने Apple Watch Ultra पर देखा होगा।

USB-Type C पोर्ट

आईफोन 15 प्रो मैक्स को यूएसबी-टाइप सी पोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह सबसे खास बदलाव होगा , जिससे यूजर्स को अन्य उपकरणों के साथ अपने इस हैंडसेट को कनेक्ट कर सकेंगे। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन में थंडरबोल्ट पोर्ट की भी फैसिलिटी दे सकती है।

बड़ी बैटरी

कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को 4,852mAh की एक बड़ी बैटरी के साथ ला सकती है। जो iPhone 14 Pro Max में दी गई 4,323mAh बैटरी से भी कहीं ज्यादा बड़ी होगी।

1TB स्टोरेज

रिपोर्ट्स में इस बाता का भी दावा किया जा रहा है कि, इस अपने इस डिवाइस को 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाएगा।

iPhone 15 Pro Max इन 7 अपडेट्स के साथ होगा लॉन्च

कैमरा मॉड्यूल

iPhone 15 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें एक नए पेरिस्कोप लेंस को शामिल करने की उम्मीद है।

इसके साथ ही iPhone मॉडल में Apple के नए बायोनिक A17 चिपसेट का उपयोग किया जाएगा। जिससे उम्मीद है कि, 2023 में लॉन्च होने वाले iPhones को नए iOS 17 सॉफ़्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा।

iPhone 15 स्पेक्स

iPhone 15 सीरीज में आपको 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही इसमें A16 बायोनिक चिपसेट का सपोर्ट कंपनी दे सकती है। iPhone 15 की बैटरी 14 के मुकाबले 18% ज्यादा बड़ी होगी। iPhone 15 Plus में 4,912mAh, iPhone 15 Pro में 3650 mAh और iPhone 15 Pro Max में 4,852mAh की बैटरी को शामिल किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 14 में कंपनी ने 3,279mAh, iPhone 14 Plus में 4,325mAh, iPhone 14 Pro में 3,200mAh और iPhone 14 Pro Max में 4,323mAh की बैटरी दी थी।

आपको बता दें, ये सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। इसलिए आपको कंफर्म जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेंगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple can bring iPhone 15 Pro Max with 7 upgrades under its upcoming Series 15.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X