Home
Mobile

iPhone 15 Pro की इन 2 नए कलर ऑप्शन के साथ होने जा रही एंट्री, यहां जानें

iPhone 15 Pro New Color: Apple अपने नए सीरीज iPhone 15 को सितंबर में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस सीरीज के तहत अपने नए 4 हैंडसेट को एक साथ पेश करने वाली है। जैसे-जैसे इस सीरीज की लॉन्च डेट करीब आ रही है। वैसे- वैसे इसको लेकर नई जानकारी भी सामने आ रही हैं। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, iPhone 15 Pro को कंपनी गोल्ड और पर्पल के बजाय इस बार Gray और Blue दो नए कलर ऑप्शन में ला रही है।

iPhone 15 Pro के स्पेक्स

कंपनी (Apple) iPhone 15 Pro को A17 बायोनिक चिपसेट के साथ ला सकती है। इसके साथ ही इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कंपनी अपने फोन्स के साथ मोबाइल के कलर जैसे ही चार्जिंग केबल भी दे सकती है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने हाल ही में चार्जिंग केबल की फोटोज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए थे, जो इसी सीरीज से जुड़े हो सकते हैं।

iPhone 15 Pro की इन 2 नए कलर ऑप्शन के साथ होने  जा रही एंट्री, जानें

वहीं अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Pro और Ultra वेरिएंट में 35W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी। जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले 8 गुना ज्यादा तेज होगा। आपको बता दें, कंपनी iPhone 14 pro और Pro Max वेरिएंट के साथ फिलहाल 27W की फास्ट चार्जिंग देती है।

आईफोन 15 सीरीज

एप्पल अपने नए मॉडल्स को डायनेमिक आइलैंड फीचर के साथ पेश कर सकता है। जो वर्तमान में आईफोन 14 प्रो मॉडल के साथ मिलता है। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस को एप्पल A16 बायोनिक चिपसेट मिलने की उम्मीद है। iPhone 15 सीरीज के सभी फोन्स को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company can launch the iPhone 15 Pro with two new color options, Gray and Blue. Apple may launch its new series iPhone 15 in September.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X