Apple iPhone 15 से लेकर Samsung, Honor, Realme सहित इन ब्रांड के फोन इस महीने होगें लॉन्च, देखें लिस्ट
Apple iPhone 15: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे बेस्ट है। सितंबर (September) में एप्पल, सैमसंग और रियलमी सहित कई बड़े ब्रांड अपने-अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। जो पॉकेट बजट से लेकर ज्यादा कीमत तक के फोन को मार्केट में पेश करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा हाइलाइट होने वाली iPhone 15 सीरीज है। जिसकी धमाकेदार एंट्री 12 सितंबर (12 september) को होने जा रही है। तो आइए इस महीने दस्तक देने वाले स्मार्टफोन्स की डिटेल्स जानते हैं।
Apple iPhone 15
स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल अपने अपकमिंग सीरीज iPhone 15 सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, और iPhone 15 Pro Max चार हैंडसेट के एक साथ पेश कर सकती है। 15 सीरीज के सभी मॉडल्स को डाइनेमिक आइलैंड के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा इसमें USB Type-C पोर्ट भी इस बार कस्टमर्स को मिलने वाला है। कंपनी अपने प्रो मॉडल में एक्शन बटन भी जोड़ने जा रही है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो Pro Max मॉडल को पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ लाया जाएगा।
Samsung W24
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung भी 15 सितंबर को अपने Samsung W24 सीरीज को चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। W24 सैमसंग की फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज है, जिसके तहत Samsung W24 और Samsung W24 Flip को कंपनी एक साथ लॉन्च करेगी। अपने इन अपकमिंग फोन्स को कंपनी Galaxy Z सीरीज के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश करेगी। W24 और W24 Flip को Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 का प्रीमियम वर्जन बताया जा रहा है। जिनके डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा।
Realme C51
Realme अपने नए हैंडसेट Realme C51 को आज यानि कि, 4 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह अपकमिंग फोन देखने में iPhone Pro जैसा है। जो 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस है।

Honor Magic Vs 2
Honor भी इस महीने 13 सितंबर को अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic Vs 2 , Honor Magic V2 Lite को लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक लॉन्च इवेंट का भी आयोजन रखा है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे अब तक के सबसे अफॉर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर ला सकती है।
Moto G54 5G
Motorola भी अपने जी सीरीज के नए फोन Moto G54 को भारत में 6 सिंतबर को लॉन्च करने जा रही है। इसमें 6.5 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसके अलावा कंपनी अपने इस डिवाइस को MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट से लैस कर सकती है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। Moto G54 5G की कीमत भारतीय बाजार में 14,999 रुपये तय हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








