Apple iPhone 15 सीरीज और iPhone 14 पर भारी छूट, यहां से बंपर डिस्काउंट के साथ करें खरीदारी, जानें ऑफर डिटेल
Apple iPhones Discount: अगर आप भी इस वक्त एप्पल का आईफोन (iPhone) लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपका दिन बना देगी। दरअसल Apple के एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर Imagine पर कंपनी अपने ग्राहकों को iPhone 15, iPhone 15 Plus और iPhone 15 Pro के साथ ही iPhone 14 पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही एप्पल (Apple) ने एक सेल्स बैनर अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है। बता दें, Imagine ने इन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट के लिए HDFC बैंक से टाई-अप किया है। तो आइए आगे इन फोन्स की कीमत और ऑफर्स की डिटेल जानते हैं।

iPhone 15 , 15 Plus और 15 Pro Max पर बंपर छूट
एप्पल के लेटेस्ट iPhone 15 की कीमत वैसे तो 79,900 रुपये है, लेकिन 2,397 रुपये डिस्काउंट के साथ इसे इमेजिन स्टोर पर मात्र 77,503 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर 5,000 रुपये का अन्य डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इसे ग्राहक केवल 72,503 रुपये में अपने घर ला सकते हैं।
वहीं एप्पल के iPhone 15 Plus जिसकी शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है, इसे इस सेल में महज 87,203 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर HDFC बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं, तो इसे मात्र 82,203 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 15 Pro जिसकी कीमत 1,39,900 रुपये है, लेकिन इसे भी ग्राहक छूट के साथ 1,34,900 रुपये में खरीद सकते हैं। और HDFC बैंक कार्ड की मदद से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इस सीरीज के प्रीमियम फोन iPhone 15 Pro Max को 1,59,900 रुपये के लॉन्च प्राइस पर ही उपलब्ध कराया गया है। हालांकि ग्राहक इसे बैंक ऑफर के साथ 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
इसके अलावा iPhone 15 Pro Max पर भी बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है. आप इसे 1,59,900 रुपये की बजाए 1,57,900 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही 4,000 रुपये का डिस्काउंट HDFC क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है जिसके बाद फोन की कीमत 1,53,900 रुपये रह जाती है. इसके अलावा iPhone 15 Plus को भी आप सस्ते में आर्डर कर सकते हैं।
iPhone 14 पर ऑफर
इसके साथ ही आप iPhone 14 जिसकी कीमत 79,900 रुपये है, इसे मात्र 66,405 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं बैंक ऑफर के साथ इस फोन की कीमत घटकर 62,405 रुपये हो जाएगा। iPhone 14 Pro के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट जिसे 1,29,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। Imagine स्टोर सेल से इसे 1,19,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 14 Pro Max को 1,39,900 रुपये के शुरुआती कीमत के बजाय 1,34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
आपको बता दें, आईफोन्स के अलावा Imagine स्टोर की सेल से iPad, Mac और AirPods को भी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








