Apple iPhone 15 सीरीज की भारत में आज से सेल शुरू, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन, जानें कीमत
Apple iPhone 15 Series First Sale: आखिरकार स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल ने अपने यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए नई सीरीज आईफोन 15 (iPhone 15 Series) की सेल आज से शुरू कर दी है। इस लेटेस्ट सीरीज की खरीदारी आईफोन लवर्स ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं। यहां ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर डिस्काउंट भी मिलेगा। तो चलिए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ इसकी कीमत से भी रूबरू करवाते हैं।
iPhone 15 Series की यहां से करें खरीदारी
iPhone 15 Series की खरीदारी एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, अमेजन, क्रोमा और रिलायंस से भी की जा सकती है। जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है।

iPhone 15 सीरीज पर कैशबैक ऑफर्स
अगर ग्राहक iPhone 15 सीरीज के किसी स्मार्टफोन की खरीदारी HDFC Bank कार्ड्स से करते हैं तो इस पर 5000 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ग्राहकों को Cashify से 6000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस का भी ऑप्शन मिलेगा। वहीं Vijay Sales ग्राहकों को 24 महीनों तक नो कॉस्ट EMI की फैसलिटी मिल रही है।
Apple iPhone 15 Series की पहली सेल पर ऑफर्स
iPhone 15 Series के तहत एप्पल ने iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max चार मॉडल पेश किए हैं। भारत में Phone 15 Series की कीमत 79,900 रुपये से लेकर 1,99,900 रुपये तक है। हालांकि पहली सेल में आप इस फोन को कई ऑफर्स के साथ मात्र 48,900 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसके तहत ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से Apple iPhone 15 को 71,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी HDFC बैंक कार्ड से फोन की खरीदारी करने पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं फ्लिपकार्ट पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफ मिल रहा है। इसके साथ अमेजन से iPhone 15 की खरीदारी करने पर 37,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल सकता है।
iPhone 15 की कीमत
आईफोन 15 की 128 GB स्टोरेज की कीमत 79,900 रुपये , 256GB स्टोरेज की कीमत 89,900 रुपये, 512GB स्टोरेज की कीमत 1,09,900 रुपये है।
iPhone 15 Plus की कीमत
आईफोन 15 प्लस की 128GB स्टोरेज की कीमत 89,900 रुपये, 256GB स्टोरेज की कीमत 99,900 और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,19,900 रुपये हैं।
iPhone 15 Pro की कीमत
आईफोन 15 प्रो के 128GB स्टोरेज की कीमत 1,34,900 रुपये , 256GB स्टोरेज की कीमत 1,44,900 रुपये, 512GB स्टोरेज की कीमत 1,64,900 रुपये और 1TB स्टोरेज की कीमत 1,84,900 रुपये है।
iPhone 15 Pro Max की कीमत
आईफोन 15 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज की कीमत 1,59,900 रुपये है। वहीं इसके 512GB स्टोरेज की कीमत 1,79,900 रुपये और 1TB स्टोरेज की कीमत 1,99,900 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications