Apple Event 2023: iPhone 15 Series आज होगा लॉन्च, इस दिन से भारत शुरू होगी सेल, जानें सभी डिटेल्स
Apple iPhone 15 Series: आखिरकार आज सबके इंतजार को खत्म करते हुए, एप्पल अपने नेक्स्ट जेनरेशन के आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। कंपनी अपने 'Wonderlust' इवेंट में आईफोन 15 सीरीज , वॉच 9 सीरीज और 2nd Gen वॉच अल्ट्रा (Watch Ultra) को लॉन्च करेगी। आपको हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि, कब और कैसे एप्पल के सबसे बड़े इवेंट को घर बैठकर देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसकी बिक्री भारत में किस दिन से शुरू होगी इसकी भी डिटेल्स बताएंगे।
यहां देखें इवेंट
एप्पल अपने इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा। जहां आसानी से इसे देखा जा सकता है। इसके अलावा इस इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, YouTube और दूसरे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव किया जाएगा। जहां आप इस इवेंट का लुप्त उठा सकेंगे।
इस दिन से भारत में शुरू होगी बिक्री
अगर आप भी इस सीरीज को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको बता दें आईफोन के नए सीरीज की बिक्री भारतीय बाजार में 22 सितंबर से शुरू होगी। iPhone 15 सीरीज को अमेजन इंडिया, एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट और एप्पल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें, एप्पल ने दिल्ली और मुंबई में अपने 2 नए स्टोर खोले हैं।

आईफोन 15 में चार मॉडल होंगे लॉन्च
आईफोन 15 सीरीज में एक साथ चार नए मॉडल iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया जाएगा। लेकिन इस बार सबकी नजरें इस सीरीज के आईफोन 15 प्रो मैक्स पर रहेंगी। जिसे पेरिस्कोप जूम लेंस के लैस किया जा सकता है। इसके साथ ही यह पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ लाए जाने वाल यह एप्पल का पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इसमें टाइटेनियम मिड-फ्रेम, पतले बेज़ल और यूएसबी 3.2 के साथ बड़ी टाइप-सी पोर्ट के साथ बड़ी बैटरी शामिल किए जाने की भी उम्मीद है।
iPhone 13 mini हो सकता है बंद
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने X (ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि, iPhone 13 Mini का स्टॉक कम हो गया है। वहीं अमेरिका में iPhone 13 Mini की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए 2 से 3 हफ्ते का टाइम मांगा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी ने iPhone 13 Mini का उत्पादन भी बंद कर दिया है और कंपनी इस फोन को डिस्कंटीन्यू करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस बारे में कोई आफिशियली जानकारी नहीं आई है। आपको बता दें, पिछले साल कंपनी ने iPhone 14 के लॉन्च के बाद ही iPhone 11 और iPhone 12 Mini को बंद कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications








