Home
Mobile

Apple iPhone 15 Series लॉन्च, भारत में इतनी होगी कीमत, इस दिन से शुरू हो रही बिक्री, जानें

iPhone 15 Series Price in India: स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने अपने Wanderlust इवेंट 2023 में अपने लेटेस्ट सीरीज iPhone 15 को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने एक या दो नहीं बल्कि 4 आईफोन को एक साथ पेश किया है। जिसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को शामिल किया गया है। जिनकी कीमत कंपनी ने 79,900 रुपये से लेकर 1,99,900 रुपये तक तय किया है। इसके साथ ही एप्पल ने अपने नए सीरीज के Pro मॉडल्स के प्री-ऑर्डर और बिक्री डेट का खुलासा कर दिया है। तो चलिए आपको इस नए सीरीज फोन्स की कीमत, प्री-ऑर्डर और सेलिंग डेट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इस दिन से शुरू होगी सेल

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को ग्राहक 15 सितंबर से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। जिन्हें सेल के लिए 22 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इस सीरीज के iPhone 15 और iPhone 15 Plus की प्री-ऑर्डर और सेल की डेट का फिलहाल खुलास नहीं हुआ है।

Apple iPhone 15 Pro कलर ऑप्शन

एप्पल आईफोन 15 प्रो को व्हाइट टाइटेनियम, ब्लैक टाइटेनियम, नेचुरस टाइटेनियम और ब्लू टाइटेनियम चार कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है।

Apple iPhone 15 Series लॉन्च, भारत में इतनी होगी कीमत, यहां जानें

iPhone 15 सीरीज की कीमत

आईफोन 15 की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इसके सभी मॉडल की कीमत का भी खुलासा कर दिया है।

iPhone 15 की कीमत

आईफोन 15 के 128GB वाले स्टोरेज की कीमत 79,900 रुपये तय की गई है। वहीं इसके 256GB स्टोरेज की कीमत 89,900 रुपये और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,09,900 रुपये है।

iPhone 15 Plus की कीमत

आईफोन 15 प्लस के 128GB स्टोरेज की कीमत 89,900 रुपये कंपनी ने तय किया है। इसके 256GB स्टोरेज के लिए ग्राहकों को 99,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं 512GB स्टोरेज वाले मॉडले के लिए आपको लगभग 1,19,900 रुपये देने होंगे।

iPhone 15 Pro की कीमत

आईफोन 15 प्रो के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये , 512GB स्टोरेज की कीमत 1,64,900 रुपये और 1TB स्टोरेड वेरिएंट के लिए 1,84,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

iPhone 15 Pro Max की कीमत

आईफोन 15 प्रो मैक्स के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये तय हुआ है। वहीं इसके 512GB स्टोरेज की कीमत 1,79,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,99,900 रुपये खर्च करने होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has launched the iPhone 15 series in its Wanderlust event 2023. Under which the company has introduced 4 iPhones. Which includes iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro and iPhone 15 Pro Max. The company has fixed their prices from Rs 79,900 to Rs 1,99,900.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X