Home
Mobile

iPhone 15 सीरीज के दाम सुन उड़ जाएंगे आपके होश, उम्मीद से कहीं ज्यादा होगी कीमत, यहां जानें

Apple iPhone 15 Price: स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल अपने अपकमिंग सीरीज आईफोन 15 को कुछ हफ्तों के बाद लॉन्च करने जा रहा है। जिसे लेकर आईफोन लवर्स में काफी उत्सुकता है। वहीं इस बार कंपनी अपने इस सीरीज को कई बड़े बदलाव के साथ पेश करने जा रही है। वैसे तो अब तक इस अपकमिंग सीरीज को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार नई अपडेट में आईफोन 15 सीरीज की कीमत का खुलासा हुआ है। जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो आइए आपको इस सीरीज के मॉडल की कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iPhone 15 सीरीज की कीमत

MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार आईफोन का सबसे महंगा मॉडल iPhone 15 Pro Max होगा। जो 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। आईफोन 15 के 1TB मॉडल की कीमत 699 डॉलर यानि कि, 1,40,547 रुपये होगी। वहीं आईफोन 15 का 2TB मॉडल की कीमत 1,799 डॉलर तय किया जाएगा। यह आईफोन 15 US की कीमत है।

iPhone 15 सीरीज की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश, यहां जानें

iPhone 15 की भारत में कीमत

भारत में आने के बाद इस फोन पर जीएसटी सहित कई टैक्स लगाए जाएगे। जिससे इस फोन की कीमत यूएस की कीमत की तुलना में लगभग 50,000 रुपये ज्यादा होगी। ऐसे में आईफोन 15 के 1TB की भारत में कीमत लगभग 2 लाख रुपये तय की जा सकती है। वहीं 2TB मॉडल के लिए ग्राहक को लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

iPhone 15 के सभी मॉडल की संभावित कीमत​

iPhone 15 Pro के 128 GB की कीमत 1099 डॉलर, iPhone 15 Pro के 256 GB की कीमत 1,199 डॉलर तय किया जा सकता है। वहीं iPhone 15 Pro 512 GB की कीमत 1,299 डॉलर , iPhone 15 Pro 1TB की कीमत 1,499 डॉलर, iPhone 15 Pro 2TB की कीमत 1,699 डॉलर होने की उम्मीद है।

iPhone 15 Pro Max के सभी मॉडल की संभावित कीमत

iPhone 15 Pro Max के 128 GB की कीमत 1,199 डॉलर, iPhone 15 Pro Max 256 GB की कीमत 1,299 डॉलर, iPhone 15 Pro Max के 512 GB की कीमत 1,399 डॉलर, iPhone 15 Pro Max के 1TB स्टोरेज की कीमत 1,599 डॉलर और iPhone 15 Pro Max 2TB स्टोरेज की कीमत 1,799 डॉलर कंपनी तय कर सकती है।

देखने को मिल सकते हैं ये खास बदलाव

iPhone 15 के सभी मॉडल्स को डायनामिक आइलैंड फीचर के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में चिपसेट के तौर पर लेटेस्ट A17 बायोनिक चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा एक्शन बटन और पेरिस्कोपिक लेंस का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही सभी मॉडल में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही सभी मॉडल्स को लेटेस्ट iOS 17 अपडेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone 15 series has been revealed. According to which the price of all the models of this series is going to be more than the iPhone 14.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X