Apple iPhone 15 की कल होगी धमाकेदार एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें कीमत , प्रोसेसर और कैमरा से लेकर सबकुछ
Apple iPhone 15 Price: एप्पल आईफोन 15 सीरीज की 12 सितंबर को धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। Apple अपने वंडरलस्ट (Wonderlust) इवेंट में इस आगामी सीरीज iPhone 15 पर से पर्दा उठाने जा रहा है। जिसके तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, और iPhone 15 Pro Max को एक साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि, कंपनी इस बार 15 Ultra नाम से टॉप वेरिएंट को बाजार में उतार सकती है। तो चलिए आपको इस आगामी सीरीज के iPhone 15 और iPhone 15 Plus स्मार्टफोन की कीमत से लेकर स्पेक्स और कैमरा डिटेल्स के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
iPhone 15 और 15 Plus के संभावित कीमत
iPhone 15 की कीमत की अगर बात करें तो इसे 799 डॉलर यानि कि, करीब 65,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ एंट्री हो सकती है। वहीं iPhone 15 Plus को 899 यानि कि, तकरीबन 75,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्चिंग की जा सकती है। इसके अलावा कलर ऑप्शन की बात की जाए तो कंपनी इसे येलो ,कोरल पिंक , स्यान, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ ला सकती है।
iPhone 15 और 15 Plus के स्पेक्स
iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR ओलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 2532 × 1170 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। वहीं iPhone 15 Plus की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले 2778 x 1284 रिजॉल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। यानि कि आईफोन 15 से 15 प्लस का डिस्प्ले बड़ा होगा। एप्पल इस बार अपने इन फोन्स को Dynamic Island फीचर से लैस कर सकता है। जिसे पिछली सीरीज के केवल प्रो मॉडल्स में शामिल किया गया था। रेगुलर मॉडल्स को कंपनी Apple A16 Bionic से लैस कर सकती है। जिसे A15 Bionic से 7 प्रतिशत तेज बताया गया है। साथ ही इस फोन में 6 GB रैम और 128 GB के शुरुआती वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं। iPhone 15 को पावर देने के लिए इसमें 3,877mAh बैटरी और iPhone 15 Plus को पावर देने के लिए इसमें 4,912mAh बैटरी शामिल की जा सकती है। सबसे खास बात यह है कि, इस सीरीज के साथ कंपनी USB-C चार्जिंग पोर्ट देगी। डिजाइन की बता करें तो इसे iPhone 14 के डिजाइन के जैसा ही लाया जाएगा। हालांकि इसके रियर पैनल में फ्रॉस्टेड ग्लास देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रेगुलर आईफोन 15 का फ्रेम एल्युमिनियम का हो सकता है। साथ ही साथ साइलेंट बटन को लेफ्ट साइड में दिया जा सकता है।

iPhone 15 और 15 Plus के स्पेक्स
कंपनी iPhone 15 और iPhone 15 Plus में ƒ/1.6 अपर्चर वाला 48MP का सोनी सेंसर को शामिल कर सकती है। इसके साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर भी शामिल किए जानें की उम्मीद है, जिसमें ƒ/2.4 अपर्चर होगा। वहीं Dynamic Island में में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








