Apple iPhone 15 Series के लॉन्च टाइमलाइन, भारत में सेल से लेकर फीचर्स तक, जानिए सभी डिटेल्स
Apple iPhone 15 Series sale Date: एप्पल अपने आगामी सीरीज आईफोन 15 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 12 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके लिए कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन किया है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने 4 नए आईफोन्स iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro maxको एक साथ पेश करेगी। इसके साथ ही इस इवेंट में एप्पल वॉच सीरीज 9 और एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 पर से भी पर्दा उठाया जा सकता है। ऐसे में अब आईफोन लवर्स में इस आगामी सीरीज की बिक्री डेट को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। तो आइए आपको इस खबर में भारत में इसकी सेल से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
इस दिन से शुरू होगी iPhone 15 सीरीज की सेल
कंपनी इस सीरीज की लॉन्चिंग इवेंट की तरह ही सेल भी ग्लोबल मार्केट की तरह इंडिया में भी एक साथ शुरू करेगी। वहीं इस अपकमिंग सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो इसकी सेल 22 सितंबर से शुरू की जा सकती है। कंपनी अपने इस सीरीज को कई खास बदलाव के साथ ला रही है। जिससे इसकी कीमतो में भी इजाफा देखने को मिलेगी। सबसे पहले लीक्स में इस बात का खुलासा किया गया था कि, कंपनी हायर मॉडल्स की कीमत 10 से 15,000 रुपये तक ज्यादा तय कर सकती है। वहीं अब नई रिपोर्ट की मानें तो iPhone 15 Pro और Pro Max की कीमतों में पुराने मॉडल्स के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ोत्तरी करने वाली है।

आईफोन 15 सीरीज की संभावित कीमत
आईफोन 15 सीरीज को लेकर आई रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 15 Pro की कीमत 1,099 डॉलर यानि कि, लगभग 91,000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,299 डॉलर यानि कि, लगभग 1,08,000 रुपये तय की जा सकती है।
यहां देखें लॉन्च इवेंट
Apple iPhone 15 Series लॉन्च इवेंट 12 सितंबर रात 10:30 बजे शुरू होगा। जिसे आप Apple Tv पर देखा जा सकता है। यहां कंपनी लाइव इवेंट को हाई क्वॉलिटी में स्ट्रीम करती है।


Click it and Unblock the Notifications








