Home
Mobile

iPhone 15 vs Google Pixel 8 : जानें किन मामलों में Apple को टक्कर देगा Google

iPhone 15 vs Google Pixel 8 Series: Apple अपने आगामी सीरीज आईफोन 15 को 12 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। वहीं अक्टूबर के पहले हफ्ते में गूगल के पिक्सल 8 सीरीज की भी धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जहां आईफोन 15 सीरीज में कई नए बदलाव यूजर्स को देखने को मिलेंगे। वहीं माना जा रहा है कि, Google Pixel 8 Series के फीचर्स से लेकर डिजाइन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। ऐसे में पिक्सल 8 का मुकाबला सीधे आईफोन 15 से माना जा रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि, Google किन मामलों में Apple को टक्कर दे सकता है।

iPhone 15 Series में देखने को मिलेंगे ये खास बदलाव

आईफोन 15 सीरीज के तहत कंपनी एक साथ अपने चार नए हैंडसेट iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश करेगी। माना जा रहा है कि, एप्पल 'प्रो मैक्स' को अल्ट्रा नाम से रिप्लेस किया जा सकता है। इसके अलावा इस बार कंपनी बेस वेरिएंट को भी 48MP का कैमरा और डायनामिक आइलैंड फीचर के साथ ला सकती है। जो इससे पहले केवल प्रो वेरिएंट में ही मिलता था। साथ ही फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल सकता है। बैटरी के मामले में भी कंपनी इस सीरीज में कुछ बदलाव कर सकती है। इस अपकमिंग सीरीज के Non वेरिएंट्स की बात की जाए, तो इसमें A Bionic Chipset शामिल किया जा सकता है। वहीं प्रो वेरिएंट को A17 Bionic Chipset से लैस किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी iPhone की कैमरा क्वालिटी पर भी फोकस कर रही है।

iPhone 15 को जानें किन मामलों में टक्कर देगा Google Pixel 8

Pixel 8 Series में देखने को मिल सकते हैं बदलाव

पिक्सल 8 सीरीज की भी अगले महीने एंट्री होने जा रही है। Pixel 8 Series के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट pixel 8 और Pixel 8 Pro को एक साथ पेश करेगी। इस सीरीज को लेकर सामने आई लीक्स की माने तो इसमें कंपनी 6.17 इंच की AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। यह पिछले मॉडल पिक्सल 7 की तुलना में छोटी डिस्प्ले होगी। इसके अलावा इसमें Tensor G3 चिपसेट के शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें 24 वॉट के वायर्ड और 20 वॉट के वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,485mAh की बैटरी भी दे सकती है। पिक्सल 8 सीरीज में नई AI Powered फीचर्स जोड़े जा सकते सकते हैं। इसके अलावा यह अपकमिंग सीरीज Auto Magic Eraser के साथ लाई जा सकती है, जो यूज में न आने वाली ऑडियो को रिमूव करने में यूजर की मदद करेगा। Pixel 8 Pro को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है।

iPhone 15 Series और Google Pixel Series की कीमत

रिपोट्स के अनुसार iPhone 15 की कीमत 799 डॉलर से शुरू होने की खबर सामने आई है। वहीं भारत में इस फोन को 80,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Google Pixel Series कीमत की बात करें तो इसे 60 हजार से लेकर 65 हजार की कीमत के साथ लाया जा सकता है। आपको बता दें, फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

iPhone 15 को जानें किन मामलों में टक्कर देगा Google Pixel 8

iPhone 15 Series और Google Pixel Series की लॉन्चिंग

Apple ने अभी हाल ही में मेगा इवेंट डेट की घोषणा की है। जिसका आयोजन 12 सितंबर 2023 को होने जा रहा है। जिसमें कंपनी iPhone 15 सीरीज पर से पर्दा उठाएगी। इसके साथ ही इस इवेंट में Watch 9 Series की भी एंट्री हो सकती है। वहीं एप्पल के बाद गूगल ने अपने मेगा इवेंट की डेट का खुलासा कर दिया है। जिसका आयोजन 4 अक्टूबर 2023 को होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी Google Pixel 8 Series के साथ Watch 2 Series को लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pixel 8 is being considered to compete directly with the iPhone 15. So let us tell you in which cases Google can compete with Apple.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X