Made In India होगा iPhone 15, तमिलनाडु में प्रोडक्शन शुरू, अगले महीने इस दिन होने जा रही एंट्री
iPhone 15: अगर आपको भी एप्पल (Apple) की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज आईफोन 15 (iPhone 15) का इंतजार है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आईफोन 15 मेड इन इंडिया होने वाला है। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्शन तमिलनाडु में शुरू कर दिया है। जिससे इस फोन के जल्द मार्केट में दस्तक देने की उम्मीद है। तो चलिए आगे एप्पल के इस नए सीरीज में कौन-कौन से बदलाव देखने को मिलेंगे जानते हैं।
भारत में आईफोन के प्रति लोगों की दिवांगी को देखते हुए कंपनी इसके प्रोडक्शन को लगातार बढ़ाती जा रही है। देश में एप्पल प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन (Foxconn) करती है। आपको बता दें, फॉक्सकॉन पहले भारत में सिर्फ आईफोन (iPhone) की असेंबलिंग करती थी, लेकिन आईफोन 14 के साथ आईफोन का प्रोडक्शन भी अब भारत में किया जा रहा है। जिसके तहत नए आईफोन 15 का भी भारत में ही प्रोडक्शन हो रहा है।
भारत में 7% प्रोडक्शन होगा
पूरे विश्व में टोटल आईफोन में से 10 हजार करोड़ रुपये के आईफोन का निर्यात भारत हो रहा है। दुनियाभर के कुल iPhone प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी फिलहाल 7 फीसदी है। आपको बता दें कि कंपनी भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन को बढ़ाना चाहती है।

इन बड़े बदलाव के साथ देगा दस्तक
रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल सितंबर में अपने लेटेस्ट सीरीज आईफोन 15 को लॉ़न्च कर सकता है। इस सीरीज के तहत कंपनी iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max चार हैंडसेट को एक साथ लाएगी। पहली बार आईफोन 15 सीरीज में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा नए मॉडल्स को डायनेमिक आइलैंड फीचर के साथ लाए जाने की उम्मीद है।
वहींआईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को एप्पल A17 बायोनिक चिप के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस को एपल A16 बायोनिक चिपसेट मिलने की उम्मीद है। एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो iPhone 15 सीरीज के सभी हैंडसेट को 48MP के प्राइमरी कैमरा से लैस किया जाएगा।
आईफोन 15 के लिइ नहीं करना होगा इंतजार
देश में प्रोडक्शन होने के कार भारतीय यूजर्स को आईफोन 15 खरीदने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। भारत में हाल ही में एप्पल स्टोर और आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में होने के कारण यूजर्स को यह फोन जल्दी मिल जाएंगें।


Click it and Unblock the Notifications








