Apple iphone 16 vs iphone 15: कितना अलग होगा लेटेस्ट आईफोन, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल
iphone 16 vs iphone 15: Apple अगले महीने अपनी नई सीरीज iPhone 16 लॉन्च करने वाला है। हाल ही में ब्रांड ने लॉन्चिंग डेट का ऐलान करते हुए, बताया कि, यह सीरीज 9 सितंबर को पेश की जाएगी।
अगर आपको भी लेटेस्ट आईफोन का इंतजार है, तो हम आपको इस आर्टिकल में नए आईफोन को लेकर कुछ डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो आपके काम की हो सकती है। तो चलिए आगे जानते हैं कि, iPhone 16 स्मार्टफोन iPhone 15 से कितना अलग होगा।

डिजाइन : iPhone 16 के डिजाइन की बात की जाए तो इसमें वर्टिकल कैमरा के साथ एक्शन बटन और कैप्चर बटन दिया जा सकता है। इसका डिजाइन ही इसे iPhone 15 से विजुअली और फंग्शनली अलग बना सकता है।
डिस्प्ले : iPhone 15 में कंपनी 6.1 इंच की डिस्प्ले दिया है। जो 60Hz OLED स्क्रीन और डायनैमिक आइलैंड और ज्यादा ब्राइटर डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि, आईफोन 16 में इससे बड़ा डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है।

चिपसेट: iPhone 15 को कंपनी ने A16 चिपसेट के साथ पेश किया था। जबकि, इस बार iPhone 16 को कंपनी A18 चिपसेट के साथ ला सकती है। इस लेटेस्ट चिपसेट के साथ नए आईफोन में AI फीचर्स, एपल इंटेलिजेंस और परफॉर्मेंस को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
रैम: एप्पल इंटेलिजेंस के लिए कंपनी 6GB रैम को बढ़ाकर 8GB करेगी। यानी कि, लेटेस्ट आईफोन में परफॉर्मेंस को लेकर बेहतर होगा।
कैमरा: iPhone 15 को कंपनी 48MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रावाइड और 12MP सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है। जबकि, iPhone 16 को भी इन्हीं कैमरा स्पेक्स के साथ लाए जानें की उम्मीद है। iPhone 16 में इस बार 3D/Spatial वीडियो रिकॉर्डिंग की फैसलिटी भी मिल सकती है। जो अभी वर्तमान में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में ही मौजूद है।
कीमत: कीमत की बात करें तो iPhone 15 को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि, नए आईफोन आने के साथ ही इसकी कीमत 20 हजार रुपये तक कम किए जानें का अनुमान है।
जबकि, iPhone 16 की बात करें तो कंपनी इस फोन को 79,900 रुपये में ही लॉन्च कर सकती है। इस कीमत पर कंपनी इस बार अपने ग्राहकों को पहले से ज्यादा बेहतर और एडवांस फीचर्स भी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








